फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: बिना पीयूसी सर्टिफिकेट गाड़ी में नहीं भरवा सकेंगे पेट्रोल और डीजल, सरकार लेने जा रही ये फैसला

Sun, 02 Oct 2022 01:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate in Delhi News in Hindi
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate - फोटो : Istock

Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate: दिल्ली के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली के वाहन चालक 25 अक्तूबर 2022 के बाद प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी पीयूसी सर्टिफिकेट न होने पर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल नहीं भरवा सकेंगे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को बताया है कि 25 अक्तूबर, 2022 से दिल्ली में बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के वाहन चालक अपनी गाड़ियों में ईंधन को नहीं भरवा सकेंगे। दिल्ली सरकार बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ काफी सख्त है। दिल्ली परिवहन निगम ने बिना वैध पीयूसी के चल रहे वाहनों के खिलाफ 1 अक्तूबर, 2022 से सख्त कार्रवाई करने की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा वह पेट्रोल और डीजल को गाड़ी में भरवाने के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट को अनिवार्य करने की योजना बना रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate in Delhi News in Hindi
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate - फोटो : Istock

इसको लेकर दिल्ली सरकार पेट्रोल पंप एनफोर्समेंट ड्राइव शुरू करने की योजना बना रही है। इसके अंतर्गत अगर कोई बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के पकड़ा जाता है। इस स्थिति में लाइसेंस सस्पेंड करने से लेकर उसका तगड़ा चालान भी काटा जा सकता है। 

Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate in Delhi News in Hindi
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate - फोटो : Istock

दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ये कदम उठाने जा रही है। इसको लेकर दिल्ली का परिवहन विभाग जल्द नोटिस जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate in Delhi News in Hindi
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate - फोटो : Istock

ऐसे में 25 अक्तूबर के बाद दिल्ली में वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों में ईंधन भरवाने के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य होगा। सरकार के इस फैसले के बाद कई पेट्रोल पंप मालिकों ने पेट्रोल पंप पर लगने वाली लंबी लाइनों को लेकर सवाल किए हैं। 

विज्ञापन
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate in Delhi News in Hindi
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate - फोटो : Istock

इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार सर्दियों में होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कई और योजनाओं पर भी काम कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed