Five Important Financial Work Deadline: मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में 31 मार्च तक आपको कुछ जरूरी कार्यों को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप 31 मार्च तक इन कामों को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने पैसों से जुड़े कई जरूरी काम हैं, जिन्हें आपको 31 मार्च की डेडलाइन से पहले करना है। अगर आप इन कार्यों को नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपको जुर्माना तक भरना पड़ सकता है। इस महीने के अंत तक आपको पैन आधार लिंकिंग, टैक्स प्लानिंग और कई दूसरे जरूरी कार्यों को करना होगा। मार्च महीना वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होता है। ऐसे में यह महीना काफी महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको मार्च महीने के अंत तक करा लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
जानना जरूरी: 31 मार्च से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन-आधार लिंकिंग
पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च तय की गई है। ऐसे में आपको इस काम को 31 मार्च, 2023 से पहले कर लेना चाहिए। अगर आप 31 मार्च से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करते हैं। इस स्थिति में 1 अप्रैल से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।
LIC: एलआईसी की जबरदस्त स्कीम, 253 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 54 लाख
एसबीआई स्कीम में निवेश
अगर आप एसबीआई की नई एफडी स्कीम अमृत कलश योजना में निवेश करके 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास इस स्कीम में निवेश करने के लिए 31 मार्च तक का ही मौका है।
टैक्स प्लानिंग
अगर आप टैक्स में बचत करना चाहते हैं। ऐसे में आपको 31 मार्च से पहले टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको टैक्स डिडक्शन में लाभ मिलेगा।
म्यूचुअल फंड स्कीम में नॉमिनेशन
अगर आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में आपको 31 मार्च, 2023 से पहले नॉमिनेशन करा लेना चाहिए। फंड हाउस ने सभी निवेशकों को यह काम 31 मार्च से पहले करने के निर्देश दिए हैं। अगर आप इस काम को नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपके फंड को फ्रीज कर दिया जाएगा।
Govt Scheme: घर में हुई है बिटिया, तो सरकार दे रही है 50 हजार रुपये, तुरंत उठाएं स्कीम का लाभ