Apply For Ayushman Card: हमारे देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा हैं, जो गरीब वर्ग से आते हैं। इसलिए इन लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के जरिए आप मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। बस इसके लिए आपको एक आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है। तो चलिए बिना देर किए ये जानते हैं कि इस आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64098572edcdc91bc600f607","slug":"ayushman-card-benefits-how-to-apply-for-ayushman-bharat-yojana-2023-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आप भी करवा सकते हैं मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज, जानें कैसे जुड़े योजना से","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आप भी करवा सकते हैं मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज, जानें कैसे जुड़े योजना से
Thu, 09 Mar 2023 12:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 09 Mar 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका
- फोटो : Istock
मिलता है 5 लाख रुपये तक का लाभ
- अगर आप इस आयुष्मान योजना से जुड़ते हैं, तो इसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इस कार्ड के जरिए आप सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका
- फोटो : pixabay
ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-
स्टेप 1
- आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका पात्र होना जरूरी है
- फिर आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद जब आप जनसेवा केंद्र पहुंच जाते हैं, तो आपको यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है
- फिर आपको मांगे गए दस्तावेजों को देना है
- आपके पास दस्तावेजों में राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक एक्टिव मोबाइल नंबर होना जरूरी है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब केंद्र पर ही आपके दस्तावेजों और पात्रता की जांच होती है
- इसके बाद जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपका आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है
- फिर 10 से 15 दिनों के अंदर आपको आयुष्मान कार्ड बनकर मिल जाता है।