फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rules Change: आज से बदल गए ये बड़े नियम, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

Fri, 01 Mar 2024 11:48 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
New Rules From 1st March 2024 From LPG Gas Price To Bank Holidays These Rules Implemented From 1st March
New Rules From 1st March 2024 - फोटो : Istock

हर नया महीना नए बदलावों को लेकर आता है। आज से मार्च महीने की शुरुआत हो गई है। ऐसे में मार्च महीना भी कई नए बदलावों को लेकर आया है। आज से कई नियमों में बड़े बदलाव हुए हैं, जिनका आपके जीवन पर सीधा असर पड़ेगा। एक आम नागरिक होने के नाते आपको बदले गए इन नियमों के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर महीने की पहली तारीखों को कई बड़े वित्तीय बदलाव होते हैं। इस दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों से लेकर एटीएफ की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। इसके अलावा आरबीआई हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को भी जारी करता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आज 1 मार्च से क्या क्या बदलाव लागू हुए हैं। 

New Rules From 1st March 2024 From LPG Gas Price To Bank Holidays These Rules Implemented From 1st March
New Rules From 1st March 2024 - फोटो : pixabay

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलावों को अंजाम दिया जाता है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 9 किलो वाले गैस की कीमत 1,769.50 रुपये है। 

New Rules From 1st March 2024 From LPG Gas Price To Bank Holidays These Rules Implemented From 1st March
New Rules From 1st March 2024 - फोटो : अमर उजाला

बैंक हॉलीडे 

हर महीने आरबीआई द्वारा बैंक हॉलीडे की छुट्टियों की लिस्ट को जारी किया जाता है। इस महीने शिवरात्रि, होली, गुड फ्राइडे जैसे कई महत्वपूर्ण मौकों पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Rules From 1st March 2024 From LPG Gas Price To Bank Holidays These Rules Implemented From 1st March
New Rules From 1st March 2024 - फोटो : अमर उजाला

वहीं रविवार और दूसरे शनिवार के मौके पर भी बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में अगर आप अपना कोई बैंकिंग से जुड़ा जरूरी काम कराना चाहते हैं। ऐसे में आपको बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को एक बार जरूर देख लेना चाहिए। 

March 2024 Bank Holiday: जल्द निपटा लें काम मार्च में इतने दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
New Rules From 1st March 2024 From LPG Gas Price To Bank Holidays These Rules Implemented From 1st March
New Rules From 1st March 2024 - फोटो : paytm

पेटीएम पेमेंट बैंक

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक को बंद करने का निर्देश दिया था। हालांकि, इस पर लगने वाली प्रतिबंध की समय सीमा को बढ़ाकर 15 मार्च, 2024 कर दी गई है। आरबीआई के मुताबिक ग्राहकों को 15 मार्च से पहले पेटीएम पेमेंट बैंक में जमा राशि को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed