Indian Railways Puja Special Trains: त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। त्योहारी सीजन में बड़ी मात्रा में लोग दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों से अपने घरों पर जाते हैं। इस कारण ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। दिवाली और छठ पूजा आने से कुछ महीनों पहले कई ट्रेनों की टिकटें कंफर्म हो जाती हैं। इस कारण इन ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पाती है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में स्टेशनों पर भी काफी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप दिवाली या छठ पूजा पर घर जाना चाहते हैं लेकिन आपको ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है, तो रेलवे कुछ स्पेशल ट्रेनों का चला रहा है।
Indian Railways: दिवाली-छठ पूजा पर मिलेगी कंफर्म टिकट! रेलवे चला रहा ये ट्रेनें, यहां देखें अपने रूट की ट्रेन
Indian Railways Puja Special Trains: इन स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत खासतौर पर नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है। इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक है।
Please wait...
गोरखपुर - धनबाद
ट्रेन संख्या 03678, 10 फेरे, 22 सितम्बर से 1 दिसंबर, समय 15:30 बजे (सोमवार)
पटना - एरणाकुलम
ट्रेन संख्या 06086, 10 फेरे, 22 सितम्बर से 1 दिसंबर, समय 23:45 बजे (सोमवार)
धनबाद - कोयम्बटूर
ट्रेन संख्या 06064 , 10 फेरे , 22 सितम्बर से 1 दिसंबर , समय 06:00 बजे (सोमवार)
GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती
नाहरलगुन - चर्लपल्ली
ट्रेन संख्या 07047, 10 फेरे, 22 सितम्बर से 2 दिसंबर, समय 13:00 बजे (मंगलवार)
सांतरागाछि - अजमेर
ट्रेन संख्या 08611 , 10 फेरे , 22 सितम्बर से 24 नवंबर, समय 19:55 बजे (मंगलवार)
अगरतला-चर्लपल्ली
ट्रेन संख्या 07029, 10 फेरे, 22 सितम्बर से 28 नवंबर, समय 06:20 बजे (शुक्रवार)
House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें
काचीगुड़ा - मदुरै
ट्रेन संख्या 07191 , 10 फेरे , 22 सितम्बर से 20 अक्तूबर , समय 20:30 बजे (सोमवार)
कोल्लम-हैदराबाद
ट्रेन संख्या 07194 , 10 फेरे , 22 सितम्बर से 1 दिसंबर , समय 10:45 बजे (सोमवार)
ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय रेलवे ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए इन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए भारतीय रेलवे ने कैप्शन में लिखा - "सफर हो सहज, त्योहार हो उल्लास से भरपूर।" ये सभी पूजा स्पेशल ट्रेनें हैं।
सफर हो सहज, त्योहार हो उल्लास से भरपूर। #PujaSpecialTrains pic.twitter.com/2dOK6TGoO9
CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार