फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Namo Drone Didi Yojana Benefits And Eligibility Criteria

Drone Didi Yojana: सरकार खेतों में यूरिया और पेस्टिसाइड का छिड़काव करने के लिए महिलाओं को दे रही है ड्रोन

Mon, 18 Mar 2024 03:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 03:09 PM IST
सार

Namo Drone Didi Yojana: इस स्कीम का नाम नमो ड्रोन दीदी योजना है। नमो ड्रोन दीदी योजना भारत सरकार का एक इनोवेटिव प्रयास है। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डेटा विश्लेषण, ड्रोन के रखरखाव से जुड़ा प्रशिक्षण देगी।

विज्ञापन
Namo Drone Didi Yojana Benefits And Eligibility Criteria
Namo Drone Didi Yojana - फोटो : Istock

विस्तार

Namo Drone Didi Yojana: देश में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में महिलाओं के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम नमो ड्रोन दीदी योजना है। नमो ड्रोन दीदी योजना भारत सरकार का एक इनोवेटिव प्रयास है। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डेटा विश्लेषण, ड्रोन के रखरखाव से जुड़ा प्रशिक्षण देगी। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं की आमदनी में बढ़ोतरी करना चाहती है। इस योजना का उद्देश्य कृषि लागत में कमी करके उपज में बढ़ोतरी करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको नमो ड्रोन दीदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि कौन कौन-कौन सी महिलाएं इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं। 

विज्ञापन

नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग देकर अलग-अलग कृषि से जुड़े कार्यों के लिए प्रशिक्षण देगी। स्कीम के अंतर्गत सरकार 15,000 महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन मुहैया कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कीम के अंतर्गत 10 से 15 गांवों के क्लस्टर में एक महिला को ड्रोन सखी के रूप में चुना जाएगा। ड्रोन सखी के रूप में चुनी गई महिला को 15 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी। ये महिलाएं ड्रोन के जरिए खेतों में यूरिया और पेस्टिसाइड का छिड़काव करेंगी।

विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं को 15 हजार रुपये का वेतन भी दिया जाएगा। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहती हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 

स्कीम का लाभ केवल निम्न आर्थिक वर्ग से जुड़ी महिलाएं ही उठा सकती हैं। स्कीम का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो कृषि गतिविधियों में शामिल हैं। स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, पैन कार्ड आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed