फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस चुनते समय न करें ये गलतियां, वरना इलाज के समय हो सकती हैं दिक्कतें

Wed, 30 Jul 2025 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Jul 2025 03:43 PM IST
सार

Best Health Insurance Kaise Chune: अगर आप भी हेल्थ इंश्योरेंस ले रह हैं, तो इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आगे भविष्य में दिक्कतें हो सकती हैं।

विज्ञापन
Medical Insurance Advice Tips Health Insurance Mistakes Must Avoid While Buying a Policy
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe stock

How To Choose Best Health Insurance: हम या हमारे घर में जब भी कोई बीमार होता है तो हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है और जो वो दवा देते हैं उसका सेवन करना पड़ता है, क्योंकि इससे ही लोग ठीक हो पाते हैं। पर कई बीमारियां ऐसी भी होती हैं जिनमें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ता है। यही नहीं, कई बीमारियों के इलाज में तो अच्छे खासे पैसे लगते हैं जिसका खर्च उठाना हर किसी के बस में नहीं होता।



इसलिए अस्पताल के इन भारी भरकम खर्चों से बचने के लिए लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं और पिछले कुछ वर्षों में लोग इस तरफ अधिक ध्यान भी दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको इलाज के दौरान दिक्कत दे सकती है। तो चलिए जानते हैं हेल्थ इंश्योरेंस चुनते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए...

Medical Insurance Advice Tips Health Insurance Mistakes Must Avoid While Buying a Policy
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय इन गलतियों से बचकर:-

पहली गलती

  • एक गलती ये अक्सर लोग कर देते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस चुनते समय ये जानना भूल जाते हैं कि जो वो हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं उसमें कैशलेस की सुविधा है या नहीं है। जान लें कि कैशलेस का विकल्प जरूर चुनें क्योंकि जब आप अस्पताल में भर्ती होते हैं तो इस ऑप्शन के होने से आपको अस्पताल में कैश या पेमेंट करने की चिंता नहीं होती है और ये सारी पेमेंट हेल्थ इंश्योरेंस से ही हो जाती है।
Medical Insurance Advice Tips Health Insurance Mistakes Must Avoid While Buying a Policy
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरी गलती

  • कई बार हम ये देखना भूल जाते हैं कि हमारे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की कुछ सीमाएं हैं और ऐसा होने के पीछे एक कारण भी होता है और वो है प्रीमियम का कम होना। इसलिए सिर्फ कम प्रीमियम वाला हेल्थ इंश्योरेंस न चुनं बल्कि, ये भी देखें आपको क्या-क्या फायदे इसमें मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Medical Insurance Advice Tips Health Insurance Mistakes Must Avoid While Buying a Policy
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe stock photos

तीसरी गलती

  • हेल्थ इंश्योरेंस अगर आप ले रहे हैं, तो एक बात का ये भी ध्यान रखें कि आपके इस हेल्थ इंश्योरेंस में कौन-कौन सी बीमरियां कवर नहीं हैं। हम ये जानना भूल जाते हैं और जब हमें इलाज करवाना होता है तो पता चलता है कि ये बीमारी हमारे पैकेज में कवर ही नहीं हैं। इसलिए ये पहले ही जान लें, ताकि बाद में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Medical Insurance Advice Tips Health Insurance Mistakes Must Avoid While Buying a Policy
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

चौथी गलती

  • कई लोग जब कोई हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं तो हर बार लगभग एक ही कंपनी पर निर्भर हो जाते हैं या फिर किसी एक ऐसी कंपनी का हेल्थ इंश्योरेंस ले लेते हैं जिसका काफी नाम हो आदि। आपको ये करने से बचना है हमेशा ऐसी कंपनी का प्लान चुनें जहां आपको प्रीमियम कम देना हो और सुविधाएं अधिक हों। इसके लिए आप सभी कंपनियों के हेल्थ इंश्योरेंस की तुलना कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed