फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: इतने रुपये में शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घुमाएगा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज में मिल रही हैं ये सुविधाएं

Wed, 30 Jul 2025 03:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 03:04 PM IST
सार

हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Shimla Manali And Chandigarh Tour Package From Bhopal Check Price And Booking Details
IRCTC Himachal Pradesh Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर आप हनीमून, फैमिली ट्रिप या दोस्तों के साथ किसी शानदार जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आपको शिमला, मनाली और चंडीगढ़ के लोकप्रिय स्थानों पर घुमाया जाएगा। इन तीनों जगहों की गिनती भारत के लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में की जाती है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आप हिमाचल प्रदेश की वादियों, बर्फ से ढके पहाड़, एडवेंचर एक्टीविटीज और वहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। 

IRCTC Shimla Manali And Chandigarh Tour Package From Bhopal Check Price And Booking Details
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की खास बात यह है कि इसमें ट्रांसपोर्टेशन, होटल स्टे, खाने-पीने की सुविधा आईआरसीटीसी ने पहले से कर रखी है। यात्रा के दौरान आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आपकी यह यात्रा सुविधाजनक होगी। 

IRCTC Shimla Manali And Chandigarh Tour Package From Bhopal Check Price And Booking Details
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ब्यूटी ऑफ हिमाचल है। इस टूर का पैकेज कोड WBR89 है। इस पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा कुल 6 रातों और 7 दिनों तक कराई जाएगी। इस पैकेज में आपको शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Shimla Manali And Chandigarh Tour Package From Bhopal Check Price And Booking Details
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 4 अगस्त, 2025 को भोपाल से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। इसके अलावा आपको घुमाने के लिए बस का इंतजाम भी किया गया है। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
IRCTC Shimla Manali And Chandigarh Tour Package From Bhopal Check Price And Booking Details
rupees new - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 75,900 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,600 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 33,300 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed