{"_id":"699a9974b56e03d3ef0e301f","slug":"mann-ki-baat-today-pm-modi-address-nation-about-why-kyc-is-very-important-for-everyone-2026-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: मन की बात में PM मोदी ने KYC पर दी अहम जानकारी, यहां जानें कैसे करें अपने बैंक खाते को सुरक्षित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Mann Ki Baat: मन की बात में PM मोदी ने KYC पर दी अहम जानकारी, यहां जानें कैसे करें अपने बैंक खाते को सुरक्षित
Sun, 22 Feb 2026 11:45 AM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:45 AM IST
सार
Mann Ki Baat Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केवाईसी और ई-केवाईसी की अहमियत के बारे में लोगों को जानकारी दी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये क्यों जरूरी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मन की बात में बताई KYC की अहमियत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Modi Live in Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों से सीधे संवाद किया। इस कार्यक्रम के जरिए वे समय-समय पर सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल मुद्दों पर नागरिकों को जागरूक करते हैं। डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सेवाओं और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा के माध्यम से प्रधानमंत्री लोगों को सजग रहने और सुरक्षित वित्तीय व्यवहार अपनाने की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं।
पीएम मोदी ने मन की बात में बताई KYC की अहमियत
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने क्या कहा
साइबर सुरक्षा पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल फ्रॉड और अरेस्ट की घटनाएं समाज में बनी हुई हैं। लोग कभी-कभी फोन या मैसेज के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। व्यवसायियों से भी ठगी होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि KYC और री-KYC सिर्फ बैंकिंग प्रक्रिया नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा का तरीका है।
पीएम मोदी ने कहा कि बैंक समय-समय पर KYC अपडेट और री-KYC करते रहते हैं। नागरिकों को सलाह दी कि वे केवल बैंक के अधिकारिक माध्यमों जैसे बैंक ऐप, शाखा या वेबसाइट से ही KYC कराएं। पासवर्ड नियमित बदलें और निजी जानकारी केवल अधिकृत अधिकारियों को दें। उन्होंने RBI के वित्तीय साक्षरता अभियान का भी उल्लेख किया।

- फोटो : Adobe Stock
कैसे कराएं KYC
1. बैंक शाखा में KYC
1. बैंक शाखा में KYC
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच पर जाना होगा।
- यहां अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे पहचान दस्तावेज लेकर जाएं।
- बैंक अधिकारी आपके दस्तावेज सत्यापित करेंगे और KYC प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मन की बात में बताई KYC की अहमियत
- फोटो : Adobe Stock
2. ऑनलाइन KYC कैसे करें
- बैंक के अधिकारिक मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- आधार नंबर या मोबाइल OTP के जरिए पहचान सत्यापित करें।
- अपने बैंक खाते को लिंक करें।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मन की बात में बताई KYC की अहमियत
- फोटो : FREEPIK
3. UPI KYC अपडेट करें
इन बातों का खास ध्यान रखें
- UPI ऐप पर KYC स्टेटस देखें।
- यदि अधूरा है, तो बैंक लिंक करें और पूरा OTP/QR-कोड प्रक्रिया फॉलो करें।
इन बातों का खास ध्यान रखें
- केवल आधिकारिक बैंक वेबसाइट और ऐप का इस्तेमाल करें।
- पासवर्ड और MPIN समय-समय पर बदलते रहें।
- किसी भी कॉल/मैसेज पर निजी जानकारी साझा न करें।
- कभी भी किसी से ओटीपी भी साझा नहीं करें।