मकर संक्रांति के दिन कई बार लोगों के गले या शरीर के दूसरे अंग में चाइनीज मांझा फंस जाता है। यह जानलेवा है। इस स्थिति में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। मकर संक्रांति के त्योहार को काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर लोग पवित्र स्नान, दान, ध्यान और पूजा पाठ करते हैं। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।
इस दिन लोग बड़े पैमाने पर पतंग उड़ाते हैं। हालांकि, एक तरफ जहां इस दिन पतंगबाजी की काफी धूम रहती है वहीं दूसरी तरफ चाइनीज मांझा एक गंभीर खतरे के रूप में सामने आता है। यह धारदार मांझा हर साल कई लोगों को घायल करने का काम करता है। कई बार यह मांझा दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और बच्चों के गले में फंस जाता है। यह जानलेवा है, ऐसे मौके पर सही कदम उठाना काफी जरूरी है।
2 of 5
Makar Sankranti 2026
- फोटो : अमर उजाला
अगर चाइनीज मांझा आपके शरीर के किसी अंग में फंस चुका है तो आपको घबराना नहीं है। घबराहट में आप जल्दबाजी कर सकते हैं, जिससे शरीर पर कट लग सकता है। आपको अपने आप को स्थिर रखते हुए मांझे को निकालने का प्रयास करना है। मांझा शरीर के जिस हिस्से में फंसा है वहां हाथ रखें।
Cyber Fraud: साइबर ठगों ने जालसाजी का निकाला नया तरीका, स्टूडेंट्स को इस तरह बना रहे स्कैम का शिकार
3 of 5
Makar Sankranti 2026
- फोटो : Adobe Stock
इसके बाद आप मांझा और स्किन के बीच कपड़ा या रुमाल लगा दें। ऐसा करने से ये नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। इस दौरान मांझे को खींचने की गलती न करें। ऐसा करने से जख्म गहरा हो सकता है। आपको धीरे धीरे मांझा निकालना है। अगर आपके पास कोई नुकीली चीज है तो मांझे को धीरे धीरे काटकर निकालना सही है।
4 of 5
Makar Sankranti 2026
- फोटो : Adobe Stock
अगर टू व्हीलर चलाते समय मांझा शरीर के किसी हिस्से में फंस गया है तो आपको तुरंत गाड़ी को ब्रेक लगाकर रोकना है। इसके बाद उसे धीरे धीरे हटाना है। अगर कहीं पर कट लगा है तो इस स्थिति में आपको उस जगह को किसी साफ कपड़े से दबाना है। इससे खून का बहाव रुकेगा।
Republic Day 2026: देखना चाहते हैं रिपब्लिक डे परेड 2026, इस आसान तरीके से कर सकते हैं ऑनलाइन टिकट बुक
5 of 5
Makar Sankranti 2026
- फोटो : Adobe Stock
इसके बाद आपको उस जगह पर एंटीसेप्टिक लगाकर डॉक्टर को दिखाना है। मकर संक्रांति के दिन टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट के साथ गले को भी अच्छे से कवर करें, ताकि मांझे से आपको नुकसान न पहुंच सके। अगर आप पैदल चल रहे हैं तो स्कार्फ या मफलर को गले में डाल लें।