फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas Connection: नए एलपीजी कनेक्शन से लेकर गैस रीफिल तक सारा काम हो जाएगा बस एक मिस्ड कॉल से, जानिए इस नई सुविधा के बारे में

Sat, 12 Feb 2022 06:18 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 12 Feb 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
LPG Gas Connection now you can get new lpg connection via missed call know about this service
अब बस एक मिस्ड कॉल पर मिलेगा नया एलपीजी कनेक्शन - फोटो : istock

अगर आपको भी नया एलपीजी यानी रसोई गैस कनेक्शन चाहिए तो ये आपके लिए काम की खबर हो सकती है। अब आपको नया एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए किसी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। नया एलपीजी कनेक्शन के लिए अब बस आपको अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल देना होगा और इसके बाद आपको नया कनेक्शन मिल जाएगा। सबसे बड़ी बात ये है कि इससे आपको डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे और घर बैठे ही आपका ये काम हो जाएगा। ये सुविधा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने शुरू की है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने पिछले साल अगस्त में इस बात की जानकारी दी थी कि अब लोग सिर्फ एक मिस्ड कॉल के जरिए आासनी से उसकी कंपनी का गैस कनेक्शन ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस सर्विस का फायदा लेना चाहते हैं, तो यहां जानिए क्या है इसका तरीका... 

LPG Gas Connection now you can get new lpg connection via missed call know about this service
अब बस एक मिस्ड कॉल पर मिलेगा नया एलपीजी कनेक्शन - फोटो : istock
बस एक मिस्ड कॉल के मिलेगा कनेक्शन
  • नया रसोई गैस कनेक्शन के लिए देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक नंबर जारी किया है। इसके लिए आपको कंपनी की ओर से जारी नंबर 8454955555 पर मिस्ड कॉल करना होगा। 
LPG Gas Connection now you can get new lpg connection via missed call know about this service
अब बस एक मिस्ड कॉल पर मिलेगा नया एलपीजी कनेक्शन - फोटो : istock
  • इसके बाद कंपनी आपसे खुद ही संपर्क करेगी। कंपनी आपसे संपर्क करके आधार और एड्रेस के बारे में जानकारी लेगी। एक बार सारी जानकारी लेने के बाद कंपनी नया गैस कनेक्शन आपको उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Connection now you can get new lpg connection via missed call know about this service
अब बस एक मिस्ड कॉल पर मिलेगा नया एलपीजी कनेक्शन - फोटो : istock
कौन ले सकता है इस सुविधा का लाभ 
  •  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी इस सुविधा का लाभ कोई भी उठा सकता है। इसके लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत खास तौर पर होगी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए आप मिस्ड कॉल देकर एकदम नया गैस कनेक्शन ले सकते हैं। 
विज्ञापन
LPG Gas Connection now you can get new lpg connection via missed call know about this service
अब बस एक मिस्ड कॉल पर मिलेगा नया एलपीजी कनेक्शन - फोटो : istock
गैस रीफिल कराने के लिए भी यही नंबर आएगा काम
  • जिन लोगों के पास पहले से ही कोई कनेक्शन है, वे लोग इस नंबर के जरिए गैस रीफिल भी करा सकते हैं। रीफिल कराने के लिए भी आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 नंबर पर बस मिस्ड कॉल करनी होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed