Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Lightening safety tips and guidelines Know causes and How to stay protected During Storm
{"_id":"685e72f76edf3e2a590bd10c","slug":"lightening-safety-tips-and-guidelines-know-causes-and-how-to-stay-protected-during-storm-2025-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lightning Safety: क्यों गिरती है आकाशीय बिजली और आप कैसे कर सकते हैं खुद का बचाव? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Lightning Safety: क्यों गिरती है आकाशीय बिजली और आप कैसे कर सकते हैं खुद का बचाव? यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Jun 2025 04:01 PM IST
सार
Bijli Kyu Girti Hai: कई बार जब बादल गड़गड़ाते हैं या तेज बारिश होती है तो बिजली भी कड़कड़ाती है और कई बार तो बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आती हैं। इसलिए हमें ऐसे समय में खुद का बचाव करने वाले तरीकों के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
आकाशीय बिजली से बचने के क्या उपाय हैं?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Lightening Safety Tips And Guidelines: मौजूदा समय में जहां कई राज्यों में भले ही तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन उमस से लोगों का हाल बेहाल है तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। पहाड़ों पर तो इस कदर बारिश हो रही है कि बादल फटने और बाढ़ जैसी स्थिति भी बन रही है। ऐसे में बिजली भी कड़कड़ाती रहती है।
दरअसल, जब तेज बारिश होती है तो देखा जाता है कि तेज आकाशीय बिजली न सिर्फ आसमान में बादलों में टकराती है। बल्कि, कई बार ये धरती पर भी गिरती है। इससे कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इस बात को जाना जाए कि आखिर ये आकाशीय बिजली क्यों गिरती है और इससे कैसे बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे आकाशीय बिजली से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
सिंगरौली में आकाशीय बिजली का कहर। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं क्यों गिरती है आकाशीय बिजली?
अगर आप ये जानना चाहते हैं कि ये आकाशीय बिजली गिरती क्यों है, तो जान लें कि बादलों में पानी के छोटे-छोटे कण मौजूद होते हैं। फिर जब हवा और बादल में मौजूद इन कणों के बीच फ्रेक्शन होता है तो ये इलेक्ट्रिकल चार्ज हो जाते हैं। यहां ये जान लें कि जहां एक तरफ ये कई बादलों में तो पॉजिटीव चार्ज होते हैं, लेकिन कई बादल ऐसे होते हैं जिनमें ये निगेटिव चार्ज होते हैं।
3 of 5
आकाशीय बिजली से बचने के क्या उपाय हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे में अब दो तरह के बादल आसमान में होते हैं निगेटिव और पॉजिटिव। फिर जब ये दोनों बादल आपस में टकराते हैं तो इससे बिजली उत्पन्न होती है। फिर ये बिजली बादलों में ही टकराती रहती है, लेकिन कई मर्तबा ये इतनी अधिक हो जाती है कि ये धरती तक पहुंच जाती है। इससे जान-माल का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आकाशीय बिजली से बचने के क्या उपाय हैं?
- फोटो : Adobe Stock
आकाशीय बिजली से बचने के तरीके:-
अगर आसमान में आपको आकाशीय बिजली कड़कड़ाती हुई नजर आ रही है, तो भूलकर भी खुले आसमान के नीचे न रहें। तुरंत अपने घर या किसी सीमेंट वाली छत के नीचे चले जाएं
किसी पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें
अगर आप दोपहिया वाहन या ऐसा कोई वाहन चला रहे हैं जिसकी छत नहीं है, तो ऐसा न करें
विज्ञापन
5 of 5
आकाशीय बिजली से बचने के क्या उपाय हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसी छत के नीचे न खड़ें हों जिसकी छत टीन या धातु की शेड से बनी हो
मोबाइल का इस्तेमाल न करें क्योंकि आकाशीय बिजली सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की तरफ आकर्षित होती है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।