फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Retirement Planning: बुढ़ापे में नहीं आएंगी आर्थिक दिक्कतें, इन स्कीम्स में निवेश करके भविष्य को करें सुरक्षित

Wed, 13 Dec 2023 10:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 13 Dec 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
LIC Saral Pension Plan To Mutual Fund Best Investment Schemes For Retirement Planning
Investment Schemes For Retirment - फोटो : istock

Retirment Planning: अक्सर देखने को मिलता है कि रिटायरमेंट के बाद के जीवन में लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचता है। ऐसे में लोगों को मजबूरन किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं और अपने बुढ़ापे के जीवन को सुरक्षित करने के लिए किसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन बेहतरीन इन्वेस्टमेंट स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर निवेश करके आप रिटायरमेंट के समय एक अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। ऐसे में आपको रिटायरमेंट की बाद की जिंदगी में किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से - 

LIC Saral Pension Plan To Mutual Fund Best Investment Schemes For Retirement Planning
Investment Schemes For Retirment - फोटो : istock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 

पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना को खास तौर पर सीनियर सिटीजंस के लिए शुरू किया गया है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। रिटायरमेंट के समय जो आपको पैसा मिला है। उसे आप इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

LIC Saral Pension Plan To Mutual Fund Best Investment Schemes For Retirement Planning
Investment Schemes For Retirment - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड 

अगर आप नौकरी कर रहे हैं और नौकरी करने के साथ-साथ भविष्य को देखते हुए लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में म्यूचुअल फंड एसआईपी आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

PM Kisan FPO Scheme: दो हजार रुपये की किस्त के अलावा किसानों को 15 लाख रुपये दे रही सरकार, ऐसे उठाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Saral Pension Plan To Mutual Fund Best Investment Schemes For Retirement Planning
Investment Schemes For Retirment - फोटो : istock

आप किसी अच्छी म्युचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर अपने पैसों का निवेश शुरू कर सकते हैं। किन्हीं और स्कीम्स की तुलना में म्यूचु्अल फंड से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। लॉन्ग टर्म में यहां से आप अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
LIC Saral Pension Plan To Mutual Fund Best Investment Schemes For Retirement Planning
Investment Schemes For Retirment - फोटो : अमर उजाला

एलआईसी की सरल पेंशन प्लान योजना 

एलआईसी की यह स्कीम एक नॉन लिंक्ड एकल प्रीमियम व्यक्तिगत तत्काल वार्षिक योजना है। एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। उसके बाद आपको पूरे जीवनभर पेंशन का लाभ मिलता है। देशभर में कई लोग एलआईसी की इस शानदार स्कीम में निवेश कर रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम में न्यूनतम 40 साल की उम्र के व्यक्ति निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की उम्र 80 साल निश्चित की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed