फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC-PAN Linking: बड़ा आसान है एलआईसी पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक करना, जानें क्या है प्रोसेस

Wed, 30 Mar 2022 02:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
Lic Ipo How to Link Pan Number With Lic Policy Know Each and Every Step
How to Link LIC Policy with PAN Card - फोटो : istock

इन दिनों कई जरूरी दस्तावेजों को पैन कार्ड के साथ लिंक किया जा रहा है। कई डॉक्यूमेंट्स को पैन कार्ड से लिंक करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ भारत में बड़ी संख्या में लोगों ने एलआईसी की कई पॉलिसी को खरीद रखा है। ऐसे में आपको अपनी एलआईसी पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक कर लेना चाहिए। एलआईसी पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक करने के लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप आसानी से इस काम को घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर कर सकते हैं। एलआईसी पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक करने में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपनी एलआईसी पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से - 

Lic Ipo How to Link Pan Number With Lic Policy Know Each and Every Step
How to Link LIC Policy with PAN Card - फोटो : अमर उजाला

एलआईसी पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक करने के लिए आपके पास कुछ चीजों का होना जरूरी है। इसमें एलआईसी पॉलिसी नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पैन कार्ड शामिल हैं। अगर आपके पास ये तीनों चीजें हैं, तो आप आसानी से अपने पैन कार्ड के साथ एलआईसी पॉलिसी को जोड़ सकते हैं।

Lic Ipo How to Link Pan Number With Lic Policy Know Each and Every Step
How to Link LIC Policy with PAN Card - फोटो : Pixabay
  • लिंकिंग प्रोसेस को करने के लिए सबसे पहले आपको https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/ पर विजिट करना है।
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lic Ipo How to Link Pan Number With Lic Policy Know Each and Every Step
How to Link LIC Policy with PAN Card - फोटो : Pixabay
  • इस पेज पर आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, पैन डिटेल्स, नाम, मोबाइल नंबर आदि जरूरी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी एलआईसी पॉलिसी का नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
Lic Ipo How to Link Pan Number With Lic Policy Know Each and Every Step
How to Link LIC Policy with PAN Card - फोटो : Pixabay
  • एलआईसी पॉलिसी नंबर दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को फिल करना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed