फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC IPO GMP Update: लगातार गिर रहा है एलआईसी आईपीओ का जीएमपी, लिस्टिंग के दौरान निवेशकों को हो सकता है घाटा

Mon, 16 May 2022 03:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 16 May 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
LIC IPO GMP Update Shareholders May Get Loose Money on Debut Day of LIC IPO Listing News in Hindi
LIC IPO GMP Update - फोटो : Istock

LIC IPO GMP Update: एलआईसी आईपीओ कल यानी 17 मई के दिन स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने जा रहा है। एलआईसी आईपीओ की बिडिंग 4 से 9 मई के बीच हुई थी। इस दौरान एलआईसी आईपीओ को 2.94 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं एलआईसी के शेयर भी निवेशकों को अलॉट कर दिए गए हैं। निवेशकों के डीमैट अकाउंट में आज सोमवार को एलआईसी के सभी शेयर क्रेडिट किए जा रहे हैं। वहीं जिन लोगों को शेयर अलॉट किए गए हैं, उनके लिए एक बुरी खबर ये आ रही है कि एलआईसी का जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में शेयरों की लिस्टिंग के दौरान इन्वेस्टर्स को घाटे का सामना करना पड़ सकता है। एलआईसी का जीएमपी लिस्टिंग से पहले काफी गिर चुका है। इस कारण कहा जा रहा है कि एलआईसी के शेयर स्टॉक मार्केट में डिस्काउंट प्राइस पर लिस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

LIC IPO GMP Update Shareholders May Get Loose Money on Debut Day of LIC IPO Listing News in Hindi
LIC IPO GMP Update - फोटो : istock

कई निवेशक ये सवाल कर रहे हैं कि आखिर किस कीमत पर एलआईसी के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो सकते हैं। आज यानी सोमवार को एलआईसी का जीएमपी 0 से 25 रुपये नीचे गिर चुका है।

LIC IPO GMP Update Shareholders May Get Loose Money on Debut Day of LIC IPO Listing News in Hindi
LIC IPO GMP Update - फोटो : Pixabay
वहीं कुछ समय पहले एलआईसी का जीएमपी 92 रुपये पर था। बीते कई दिनों से एलआईसी के जीएमपी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में जिन निवेशकों को एलआईसी के शेयर अलॉट हुए हैं, वो एलआईसी के ग्रे मार्केट प्रीमियम के नीचे गिरने से काफी परेशान दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
LIC IPO GMP Update Shareholders May Get Loose Money on Debut Day of LIC IPO Listing News in Hindi
LIC IPO GMP Update - फोटो : अमर उजाला

टॉप शेयर ब्रोकर के आंकड़ों की बात करें, तो एलआईसी का जीएमपी 0 से 15 रुपये नीचे है। वहीं आईपीओ वाच के मुताबिक एलआईसी आईपीओ का जीएमपी शून्य से 25 रुपये नेगेटिव में जा चुका है।

विज्ञापन
LIC IPO GMP Update Shareholders May Get Loose Money on Debut Day of LIC IPO Listing News in Hindi
LIC IPO GMP Update - फोटो : Istock

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एलआईसी शेयरों की लिस्टिंग के दौरान निवेशकों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है। वहीं एलआईसी आईपीओ की बिडिंग के समय सभी कैटेगरी में निवेशकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed