मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर है। सरकार जल्द ही इन महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर सकती है। यह आर्थिक सहायता महिलाओं को गौ पालन के लिए दी जाएगी। सरकार चाहती है महिलाएं गौ पालन से जुड़ें और अपनी आय में बढ़ोतरी करें। इस योजना की तैयारी राज्य के पशुपालन विभाग द्वारा की जा रही है। इस योजना के शुरू होने के बाद राज्य सरकार को भी फायदा पहुंचेगा। इससे राज्य में दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसका एक सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार 1 लाख रुपये देने की बना रही योजना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:06 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नई पहल की तैयारी कर रही है। इसके अंतर्गत महिलाओं को 1 लाख रुपये दिए जाने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन