फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: पास में रखें ये दस्तावेज, अगर एक भी हुआ कम तो आवेदन में आ सकती है दिक्कतें, देखें लिस्ट

Thu, 01 Dec 2022 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Dec 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
know required documents for applying ayushman card yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Documents List: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। जो कि किसी सामान के जरिए या आर्थिक रूप से हो सकती है। यही नहीं, केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाकर लोगों को मुफ्त इलाज देने का भी काम कर रही है। वहीं, अब राज्य भी केंद्र के साथ जुड़े हैं, इसलिए योजना का नाम बदलकर अब 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आप पहले दस्तावेजों की लिस्ट देख लें क्योंकि एक भी दस्तावेज न होने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में दस्तावेजों की लिस्ट देख सकते हैं...

know required documents for applying ayushman card yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Istock

योजना और इसके फायदे

  • दरअसल, इस आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
know required documents for applying ayushman card yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि आप योजना के लिए पात्र तो होनी ही चाहिए। इसके अलावा आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। अगर ऐसा है तो ही आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
know required documents for applying ayushman card yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

इन दस्तावेजों को रखें पास:-

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको एक दस्तावेज सबसे पहले चाहिए और इसका नाम है आधार कार्ड। आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है और लगभग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ये जरूरी है। ठीक इसी तरह आयुष्मान कार्ड के आवेदन के समय भी आपके पास ये दस्तावेज होना चाहिए।
विज्ञापन
know required documents for applying ayushman card yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • आधार कार्ड के अलावा आपके पास और तीन चीजें होनी चाहिए। इसमें पहला है आवेदनकर्ता का निवास प्रमाण पत्र। दूसरा राशन कार्ड और तीसरा है आवेदनकर्ता का मोबाइल नंबर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed