Kisan Credit Card: कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं, जिनका लाभ लोग ले रहे हैं। अगर आप भी चाहें तो इन योजनाओं से जुड़कर पेंशन, राशन, बीमा समेत कई आर्थिक लाभ ले सकते हैं। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं चलती हैं, जिसमें एक किसान क्रेडिट कार्ड योजना है। इसमें पात्र लोगों को क्रेडिट कार्ड जारी किए जाते हैं। इससे आप क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सकते हैं। यहां ये जानते चलें कि इस योजना का लाभ किसान ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं और आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं होंगे, तो आपका पंजीकरण अटक सकता है। इसलिए जल्दी से यहां सूची देख लें। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"65a270653ba90fa24e0ee9b6","slug":"kisan-credit-card-required-documents-list-check-here-2024-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: बनवाने जा रहे हैं किसान क्रेडिट कार्ड तो चाहिए होंगे ये दस्तावेज, देखें सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: बनवाने जा रहे हैं किसान क्रेडिट कार्ड तो चाहिए होंगे ये दस्तावेज, देखें सूची
Sat, 13 Jan 2024 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 13 Jan 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज कौन से चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज कौन से चाहिए?
- फोटो : istock
पहले फॉर्म भरना होता है
- अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, तो आपको इसमें आवेदन के लिए एक फॉर्म भरना होता है। इसमें आवेदनकर्ता को अपनी पूरी जानकारी देनी होती है। जैसे- पूरा नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर समेत अन्य चीजें। इस फॉर्म के साथ ही दस्तावेजों की कॉपी लगानी होती है।
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज कौन से चाहिए?
- फोटो : amar ujala
ये हैं वो दस्तावेज, जो आपको चाहिए:-
- सबसे पहले आपको जो दस्तावेज चाहिए वो पैन कार्ड है। आवेदनकर्ता को फॉर्म के साथ पैन कार्ड की कॉपी लगानी होती है। साथ ही आपको ऑरिजनल पैन कार्ड भी साथ लेकर जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज कौन से चाहिए?
- फोटो : iStock
- आवेदन के समय आपको दूसरा दस्तावेज आधार कार्ड चाहिए। आप जब भी आवेदन के लिए जाते हैं, तो आपको अपने संग आधार कार्ड ले जाना होता है और फॉर्म के साथ आपको आधार कार्ड की कॉपी लगानी होती है।
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज कौन से चाहिए?
- फोटो : istock
- वहीं, आपको किसान क्रेडिट कार्ड के लिए फॉर्म भरते समय अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो लगानी पड़ती है। कोशिश करें कि अपनी नवीनतम फोटो ही फॉर्म में लगाएं।