फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूचुअल फंड में कितने वर्षों में डबल हो जाता है पैसा? गणित देखकर घूम जाएगा दिमाग

Sun, 27 Sep 2026 05:09 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 27 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

Wealth Creation Mutual Fund SIP: आज के समय में बहुत से लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर कितने दिनों में पैसा डबल हो जाता है। इस चीज को समझने के लिए आपको रूल ऑफ 72 समझना पड़ेगा। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
How Long Does It Take to Double Money in Mutual Funds Calculate With Rule of 72 in hindi
म्यूचुअल फंड पैसा डबल समय - फोटो : AI
How Long Mutual Fund Doubles Money: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाला हर निवेशक यही जानना चाहता है कि उसका लगाया हुआ पैसा कितने समय में दोगुना हो जाएगा। अक्सर लोग इसे बहुत मुश्किल गणित मान लेते हैं, लेकिन वास्तव में इसे समझना बेहद आसान है।


वित्तीय बाजार में इसके लिए एक बहुत प्रसिद्ध और सटीक फॉर्मूला काम करता है, जिसे 'रूल ऑफ 72' कहा जाता है। इस साधारण से गणित को समझकर कोई भी आम इंसान आसानी से यह हिसाब लगा सकता है कि उसका पैसा म्यूचुअल फंड में कितने साल में डबल होगा। आइए जानते हैं क्या है यह जादुई नियम।
How Long Does It Take to Double Money in Mutual Funds Calculate With Rule of 72 in hindi
क्या है 'रूल ऑफ 72' और यह कैसे काम करता है? - फोटो : अमर उजाला

क्या है 'रूल ऑफ 72' और यह कैसे काम करता है?

  • रूल ऑफ 72 वित्तीय गणित का एक बेहद सरल नियम है। आपको बस संख्या 72 को अपने म्यूचुअल फंड से मिलने वाले अनुमानित वार्षिक रिटर्न के प्रतिशत से भाग देना होता है।
  • जो उत्तर आता है, वही वर्षों की वह संख्या होती है जिसमें आपका पैसा दोगुना हो जाएगा। इसके लिए किसी भारी-भरकम कैलकुलेटर की जरूरत नहीं पड़ती।
How Long Does It Take to Double Money in Mutual Funds Calculate With Rule of 72 in hindi
Investment - फोटो : AdobeStock

12 से 15 प्रतिशत रिटर्न पर कितना समय लगेगा?

  • चलिए उदाहरण से समझते हैं, अगर आपका म्यूचुअल फंड औसतन 12% का वार्षिक रिटर्न दे रहा है, तो 72 को 12 से भाग देने पर 6 आता है।
  • यानी 12 अगर रिटर्न मिलता है तो आपका पैसा 6 साल में डबल हो जाएगा।
  • वहीं, अगर फंड में 15% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो 72 को 15 से भाग देने पर उत्तर 4.8 आता है, जिसका मतलब है पैसा लगभग 5 साल से भी कम में डबल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Long Does It Take to Double Money in Mutual Funds Calculate With Rule of 72 in hindi
चक्रवृद्धि ब्याज की असली ताकत समझें - फोटो : AdobeStock

चक्रवृद्धि ब्याज की असली ताकत समझें

  • म्यूचुअल फंड में पैसा तेजी से डबल होने की सबसे बड़ी वजह चक्रवृद्धि की शक्ति है।
  • इसमें आपको न सिर्फ आपके मूलधन पर, बल्कि हर साल मिले ब्याज पर भी ब्याज मिलता है।
  • शुरुआत में भले ही बढ़त धीमी लगे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, पैसों की ग्रोथ की रफ्तार बहुत तेज हो जाती है और पैसा तेजी से मल्टीप्लाई होता है।
विज्ञापन
How Long Does It Take to Double Money in Mutual Funds Calculate With Rule of 72 in hindi
निवेश का समय और अनुशासन है सबसे जरूरी - फोटो : AdobeStock

निवेश का समय और अनुशासन है सबसे जरूरी

  • म्यूचुअल फंड में पैसा डबल करने के लिए केवल सही फंड चुनना ही काफी नहीं है, बल्कि बाजार में बने रहना सबसे जरूरी है।
  • अगर आप एसआईपी या लम्पसम निवेश को लंबे समय तक बिना निकाले चालू रखते हैं, तो आपका पैसा बार-बार डबल होता चला जाता है।
  • इसलिए घबराने के बजाय सही समय तक धैर्यपूर्वक निवेशित रहें।


अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और जोखिमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed