फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Room Heater: रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Tue, 21 Nov 2023 12:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Using Room Heater Know The Tips And Tricks Here
Room Heater - फोटो : Istock

ठंड के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ठंड के प्रभाव से बचने के लिए कई लोगों ने रूम हीटर का उपयोग करना शुरू कर दिया है। अगर आप भी बढ़ती ठंड से बचने के लिए अपने घरों में रूम हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियों को बरतना जरूरी है। अगर आप रूम हीटर को चलाते समय ये सावधानियां नहीं बरतते हैं। ऐसे में एक जानलेवा हादसा भी हो सकता है। बीते सालों में रूम हीटर से जुड़े हादसे के कई मामले सामने निकलकर आए हैं। अगर आप रूम हीटर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होता है। ऐसे में अगर आप भी इस ठंड के सीजन में रूम हीटर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Keep These Things In Mind While Using Room Heater Know The Tips And Tricks Here
Room Heater - फोटो : Istock

अगर आप रूम हीटर का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में उसके पास भूलकर भी पेपर, लकड़ी या कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखना चाहिए। अगर आप इन चीजों को रूम हीटर के पास रखते हैं। ऐसे में उनमें आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। 

Keep These Things In Mind While Using Room Heater Know The Tips And Tricks Here
Room Heater - फोटो : Istock

सर्दियों के सीजन में कई लोग रजाई और कंबल के पास रूम हीटर को रखना पसंद करते हैं। आपको यह गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से उनमें आग लग सकती है। इससे एक बड़ा हादसा हो सकता है। 

Investment: मात्र 3 हजार रुपये की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी के समय मिल सकते हैं 1.1 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Using Room Heater Know The Tips And Tricks Here
Room Heater - फोटो : Istock

सर्दियों के सीजन में अगर आप रूम हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आपको उसे स्विच बोर्ड पर ओवरलोडिंग होने से रोकना चाहिए। ओवरलोड होने से रूम हीटर के फटने की संभावना रहती है। अगर रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय वह ओवरलोड हो रहा है। ऐसे में आपको तुरंत उसे बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Keep These Things In Mind While Using Room Heater Know The Tips And Tricks Here
Room Heater - फोटो : Istock

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed