अगर आप इस सर्दी के सीजन में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मध्य प्रदेश में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन श्रद्धालुओं के लिए खास है, जो कम पैसे खर्च करके मध्य प्रदेश में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं। मध्य प्रदेश में स्थित महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सस्ती कीमतों में इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। यह टूर पैकेज पूरी तरह से आईआरसीटीसी द्वारा संचालित और सुव्यवस्थित होगा।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते किराये में ज्योतिर्लिंग दर्शन का मौका, मिलेंगी ये सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 07 Nov 2025 04:39 PM IST
सार
आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मध्य प्रदेश में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन