फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा फ्लाइट से खूबसूरत नेपाल की सैर

Mon, 16 Oct 2023 03:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Nepal 2023 Check Price And Complete Details In Hindi
IRCTC Tour Package For Nepal 2023 - फोटो : Pixabay

IRCTC Tour Package For Nepal 2023: अगर आप विदेश में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम मिस्टिकल नेपाल एक्स मुंबई है। नेपाल अपनी सुंदरता के लिए विश्व विख्यात है। हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से यहां पर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। नेपाल को पहाड़ों के देश के रूप में भी जाना जाता है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां कई खूबसूरत मठ भी हैं। शांति का अनुभव करने के लिए नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता सबसे उपयुक्त स्थान है। अगर आप कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Tour Package For Nepal 2023 Check Price And Complete Details In Hindi
IRCTC Tour Package For Nepal 2023 - फोटो : Pixabay

आईआरसीटीसी के मिस्टिकल नेपाल टूर पैकेज में आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एरोप्लेन में यात्रा करने का मौका मिलेगा। 

IRCTC Tour Package For Nepal 2023 Check Price And Complete Details In Hindi
IRCTC Tour Package For Nepal 2023 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस पैकेज की शुरुआत 20 नवंबर, 2023 को मुंबई से हो रही है। इसके बाद आपको नेपाल में काठमांडू और पोखरा घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। 

Govt Scheme: बिना नौकरी के मिलेगी पेंशन, 1.83 रुपये की बचत करने के बाद हर महीने खाते में आएंगे तीन हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Nepal 2023 Check Price And Complete Details In Hindi
IRCTC Tour Package For Nepal 2023 - फोटो : Istock

मुंबई से नेपाल तक फ्लाइट से यात्रा कराने के बाद आपको नेपाल में जो लोकप्रिय स्थान हैं। वहां बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको खाने पीने से लेकर रहने की चिंता नहीं करनी है। इन सभी चीजों का पूरा बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Nepal 2023 Check Price And Complete Details In Hindi
IRCTC Tour Package For Nepal 2023 - फोटो : istock

अगर बात किराए की करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको 52,300 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 44,800 रुपये है। वही तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 44,100 रुपये खर्च करने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed