जहां कुछ लोग कॉलेज, स्कूल, दफ्तर या अन्य जगहों पर जाने के लिए अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं एक बड़ी संख्या में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। जबकि, कई लोग समय बचाने के लिए और सुरक्षा के लिहाज से कैब से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। कैब बुक करना आजकल बेहद आसान है। कई तरह के मोबाइल एप हैं, जिनकी मदद से आप जहां चाहें वहां के लिए कैब बुक कर सकते हैं। अगर आप भी कैब से सफर करते हैं, तो आप इस बात से तो बिल्कुल परिचित होंगे कि कई बार कैब ड्राइवर लोगों को राइड कैंसिल करके साथ चलने को कहता है। इससे होता ये है कि ड्राइवर की जेब में सीधे पैसे चले जाते हैं और उसे कैब कंपनी को कमीशन नहीं देना पड़ता है। वहीं, लोग भी बिना सोचे-समझे उनकी बात मान जाते हैं। पर क्या ऐसा करना सही है? शायद आप इस बारे में न जानते हों, तो चलिए जानते हैं ऐसी गलती क्यों नहीं करनी चाहिए। अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"652ce750ca447f8a9b03f2f1","slug":"online-cab-booking-tips-what-things-should-be-kept-in-mind-while-traveling-by-cab-2023-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: पैसे बचाने के चक्कर में राइड कैंसिल कर कभी न करें कैब से सफर, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: पैसे बचाने के चक्कर में राइड कैंसिल कर कभी न करें कैब से सफर, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में
Mon, 16 Oct 2023 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 16 Oct 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
राइड कैंसिल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइड कैंसिल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
क्यों राइड कैंसिल कर नहीं करना चाहिए सफर?
पहला कारण
- सबसे पहले तो कैब कैंसिल कर उसी ड्राइवर की गाड़ी में सफर इसलिए नहीं करना चाहिए, क्योंकि कंपनी के एप के मुताबिक आप राइड कैंसिल कर चुके हैं। ऐसे में अगर आपके साथ कुछ गलत हो जाता है, तो आप कंपनी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं। इसलिए हमेशा राइड बुक करके ही कैब से सफर करें।
राइड कैंसिल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरा कारण
- ये समझिए कि जब आप राइड बुक करके कैब से सफर करते हैं, तो आपकी लाइव लोकेशन ट्रेस हो सकती है। यही नहीं, आपका कोई अपना भी देख सकता है कि आप कहां हैं, क्योंकि आजकल इस तरह के विकल्प कैब एप में होते हैं। ऐसे में ड्राइवर की एक गलती उसे भारी पड़ सकती है। पर अगर आप राइड कैंसिल करके सफर करते हैं, तो आपको ट्रेस करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राइड कैंसिल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Istock
तीसरा कारण
- आप जब भी किसी कंपनी की कैब के जरिए सफर करते हैं, तो कंपनी आपका एक इंश्योरेंस करती है। इसके अंतर्गत अगर सफर के दौरान कोई हादसा हो जाता है, तो आपको इस इंश्योरेंस का लाभ मिल सकता है। पर अगर आप राइड कैंसिल करके सफर करते हैं, तो कोई हादसा होने पर आप इंश्योरेंस का लाभ नहीं ले सकते।
विज्ञापन
राइड कैंसिल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
करना क्या चाहिए?
- ड्राइवर की बातों में आकर राइड कैंसिल न करें और न उसके साथ सफर करें
- कोई ड्राइवर राइड कैंसिल करने को कहे, तो उसकी शिकायत कंपनी में करें