फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, जानें टूर पैकेज की डिटेल

Fri, 27 Jun 2025 08:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 08:12 PM IST
सार

आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत श्रद्धालुओं को भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और करीबी से जानने का मौका मिलेगा। यह दोनों ही धार्मिक स्थल हिंदू आस्था का एक बहुत बड़े केंद्र हैं।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Kashi Vishwanath And Ayodhya Check Complete Details Of This Package Here
IRCTC Tour Package For Kashi Vishwanath And Ayodhya - फोटो : AdobeStock

IRCTC Tour Package: अगर आप गर्मी के इस सीजन में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। काशी विश्वनाथ और अयोध्या में स्थित राम मंदिर हिंदू धर्म के दो पवित्र धर्म स्थलों में से एक हैं। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत श्रद्धालुओं को भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और करीबी से जानने का मौका मिलेगा। यह दोनों ही धार्मिक स्थल हिंदू आस्था का एक बहुत बड़े केंद्र हैं। इस पैकेज में आपके लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package For Kashi Vishwanath And Ayodhya Check Complete Details Of This Package Here
IRCTC Tour Package For Kashi Vishwanath And Ayodhya - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके भोजन और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा। इसके अलावा यात्रा करते समय किन्हीं दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए कई तरह की सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

IRCTC Tour Package For Kashi Vishwanath And Ayodhya Check Complete Details Of This Package Here
IRCTC Tour Package For Kashi Vishwanath And Ayodhya - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KASHI VISHWANATH - RAMLALLA DARSHAN EX GUWAHATI है। इस टूर का पैकेज कोड EGA038A है। पैकेज में आपको 4 रातों और 5 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Kashi Vishwanath And Ayodhya Check Complete Details Of This Package Here
IRCTC Tour Package For Kashi Vishwanath And Ayodhya - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 जुलाई, 2025 को गुवाहाटी से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको कैब और बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Kashi Vishwanath And Ayodhya Check Complete Details Of This Package Here
IRCTC Tour Package For Kashi Vishwanath And Ayodhya - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको किराये के रूप में 36,520 रुपये देना है। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 30,200 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करना चाहते हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 29,400 रुपये होगा।

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed