फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: राम जन्मभूमि दर्शन और काशी घुमाने के लिए IRCTC लाया है टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्चा

Fri, 02 Sep 2022 04:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Ayodhya and Varanasi know all details here in Hindi
IRCTC Ayodhya Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Ayodhya Tour Package: अगर आप सितंबर महीने में काशी और अयोध्या घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस आध्यात्मिक यात्रा के तहत आपको अयोध्या, प्रयागराज के साथ वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी का देश के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक प्रमुख स्थान है। हर साल करोड़ों श्रद्धालु देश विदेश से इन स्थानों का दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आध्यात्मिक सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज की शुरुआत कोच्चि एयरपोर्ट से हो रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package For Ayodhya and Varanasi know all details here in Hindi
IRCTC Ayodhya Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज कुल 4 रातों और 5 दिनों का है। इस पैकेज की शुरुआत 19 सितंबर, 2022 को कोच्चि एयरपोर्ट से हो रही है। इसमें फ्लाइट 12:25 पर कोच्चि एयरपोर्ट से डिपार्चर करेगी। 

IRCTC Tour Package For Ayodhya and Varanasi know all details here in Hindi
IRCTC Ayodhya Tour Package - फोटो : Istock

इस पैकेज के अंतर्गत आपको वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, सारनाथ, गंगा आरती। वहीं प्रयागराज में संगम, पातालपुरी मंदिर आदि और अयोध्या में राम जन्मभूमि, लक्ष्मण घाट, काला राम मंदिर, कनक भवन मंदिर घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Ayodhya and Varanasi know all details here in Hindi
IRCTC Ayodhya Tour Package - फोटो : Istock

यात्रा करते समय आपको खाने-पीने और ठहरने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत दूसरी जगहों पर घूमने के लिए कैब की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Ayodhya and Varanasi know all details here in Hindi
IRCTC Ayodhya Tour Package - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको 42,500 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर ये किराया प्रति व्यक्ति 37,200 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 36,050 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed