11 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है। इस महीने में भगवान शंकर और माता पार्वती की विशेष पूजा और अर्चना की जाती है। यह हिंदू पचांग का पांचवा महीना होता है। इस पवित्र महीने में बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव से जुड़े पवित्र धर्मस्थलों के दर्शन करते हैं। इसी का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे की टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी ने भक्तों के लिए एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मध्य प्रदेश में भगवान शिव से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थल घुमाए जाएंगे। इन जगहों पर हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: सावन माह में उज्जैन, ओमकारेश्वर और महेश्वर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 23 Jun 2025 08:26 PM IST
सार
इस पवित्र महीने में बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव से जुड़े पवित्र धर्मस्थलों के दर्शन करते हैं। इसी का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे की टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी ने भक्तों के लिए एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन