देश विदेश में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी समय समय पर कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी सिलसिले में गर्मियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है, जिसके अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। नेपाल में घूमने लायक कई शानदार जगहे हैं। नेपाल खासकर उन लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है, जो रोमांच का लुत्फ उठाना चाहते हैं। नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। हर साल बड़ी संख्या में माउंटेन क्लाइम्बर्स यहां पर आते हैं। नेपाल की संस्कृति काफी समृद्धि है। यहां आपको कई ऐतिहासिक जगहें भी देखने को मिलेंगी। नेपाल का खानपान भी पर्यटकों के बीच एक आकर्षण का केंद्र रहता है। ऐसे में अगर आप भी नेपाल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
IRCTC Tour Package: गर्मियों में घूम आइए खूबसूरत नेपाल, आईआरसीटीसी करा रहा यात्रा, इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 30 Mar 2025 05:54 PM IST
सार
नेपाल में घूमने लायक कई शानदार जगहे हैं। नेपाल खासकर उन लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है, जो रोमांच का लुत्फ उठाना चाहते हैं। नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। हर साल बड़ी संख्या में माउंटेन क्लाइम्बर्स यहां पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन