अगर आप नए साल के अवसर पर किसी शानदार जगह घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उसने खासतौर पर नए साल को ध्यान में रखते हुए लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत देश थाईलैंड में घूमने का मौका मिल रहा है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का काफी खूससूरत देश है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के तो कहने ही क्या? इसके अलावा थाईलैंड के पर्यटन स्थल और सुंदर बीच यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। थाईलैंड की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको नए साल के अवसर पर थाईलैंड घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: नए साल पर थाईलैंड घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया मिल रही ये शानदार सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:24 PM IST
सार
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत देश थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का काफी सुंदर देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन