फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए सस्ता टूर पैकेज, जानें कितना है किराया

Wed, 23 Jul 2025 08:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 08:13 PM IST
सार

यहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पर्याप्त सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। अगर आप लंबे समय से वैष्णो देवी के दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो इस मौको को मिस नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 Check Complete Booking Details Here
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस जुलाई महीने में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू शहर में कटरा की नजदीक त्रिकूटा की पहाड़ियों पर स्थित है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। माता वैष्णो देवी मंदिर की गिनती भारत के लोकप्रिय मंदिरों में की जाती है। यहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पर्याप्त सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। अगर आप लंबे समय से वैष्णो देवी के दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो इस मौको को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 Check Complete Booking Details Here
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पैकेज में आपके लिए आईआरसीटीसी द्वारा पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इस पैकेज में आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी की गई है।

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 Check Complete Booking Details Here
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इस टूर का पैकेज कोड NDR01 है। पैकेज के अंतर्गत आपको 3 रातों और 4 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 Check Complete Booking Details Here
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज की शुरुआत 28 जुलाई, 2025 को दिल्ली से हो रही है। आईआरसीटीसी इस पैकेज के अंतर्गत आपको ट्रेन से जम्मू ले जाया जाएगा। वहीं आपको घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था भी पैकेज के अंतर्गत की गई है। 

विज्ञापन
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 Check Complete Booking Details Here
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2025 - फोटो : Adobe Stock

अगर आप यात्रा करने के लिए इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं, तो अकेले सफर करने पर आपको 11,995 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 9,330 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8,220 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed