फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: गर्मियों में आईआरसीटीसी के साथ करिए कश्मीर की खूबसूरत वादियों की सैर, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Fri, 05 Apr 2024 12:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2024 From Hyderabad Check Fare Price And Complete Tour Details
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Kashmir Tour Package 2024: गर्मियों के सीजन ने दस्तक दे दिया है। अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी आपको कश्मीर घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता को लेकर कश्मीर विश्व विख्यात है। यही नहीं यहां के ऊंचे ऊंचे बर्फीले पहाड़, हरी भरी घाटियां, शांत और मनोहर झीलें और रंग बिरंगे फूल कश्मीर की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग कश्मीर में घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस कश्मीर टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस कश्मीर टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Kashmir Tour Package 2024 From Hyderabad Check Fare Price And Complete Tour Details
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MYSTICAL KASHMIR EX HYDERABAD है। आईआरसीटीसी अपने इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाएगा। 

IRCTC Kashmir Tour Package 2024 From Hyderabad Check Fare Price And Complete Tour Details
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर की खूबसूरत और चर्चित जगहों पर घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एरोप्लेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2024 From Hyderabad Check Fare Price And Complete Tour Details
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 अप्रैल, 2024 को हैदराबाद से हो रही है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपके खाने पीने से लेकर ठहरने हर चीज का बंदोबस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2024 From Hyderabad Check Fare Price And Complete Tour Details
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अकेले सफर करने पर आपको 58,565 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 52,930 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 51,300 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।

Solar AC: बिना बिजली चलेगा एसी, जानिए एक एसी को चलाने के लिए कितने सोलर पैनलों की होगी जरूरत?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed