फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Nominee: अगर आपने भी अपने पीएफ खाते में अब तक नहीं जोड़ा नॉमिनी तो ये रहा तरीका, मिनटों में हो जाएगा काम

Fri, 05 Apr 2024 12:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Apr 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
EPFO: How to add nominee in your pf account online
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : istock

Add PF Nominee: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको पूरा महीना काम करने के बाद सैलरी मिलती होगी? दरअसल, लगभग सभी कंपनियों में ऐसा ही होता है। वहीं, कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को कई दूसरी तरह की सुविधाएं भी देती हैं। जबकि, कई कंपनी कुछ नहीं देती। पर एक सुविधा है जो सरकार की तरफ से नौकरी करने वाले लोगों को मिलती है और वो है पीएफ खाता। दरअसल, हर महीने आपकी सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर आपके पीएफ खाते में जमा किया जाता है और कंपनी भी बराबर अमाउंट आपके खाते में जमा करवाती है। वहीं, इस पैसे पर आपको सालाना ब्याज मिलता है और इसके बाद आप इस पैसे को नौकरी के बीच में नियमों के तहत और नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकते हैं, लेकिन क्या आपने अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ा है? अगर नहीं, तो यहां आप इसका तरीका जान सकते हैं, क्योंकि नॉमिनी जोड़ना बेहद जरूरी है। वरना आपको आगे दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं पीएफ खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ सकते हैं...

EPFO: How to add nominee in your pf account online
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : istock

नॉमिनी जोड़ने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • आपने अगर अब तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो आप अभी भी जोड़ सकते हैं
  • आपको इसके लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा
  • पोर्टल पर आपको 'सेवा' वाले सेक्शन में जाना है और इसी में आपको 'कर्मचारियों' वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा
EPFO: How to add nominee in your pf account online
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद मैनेज वाले सेक्शन में जाएं और यहां पर आपको अपना यूएएन नंबर भरना है
  • अब आपको अपना पासवर्ड दर्ज करना है और लॉगिन कर लेना है
  • फिर आपको 'प्रबंधन' के अंतर्गत 'ई-नामांकन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO: How to add nominee in your pf account online
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको यहां पर अपने परिवार की घोषणा को अपडेट करने के लिए 'हां' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको ‘पारिवारिक डिटेल जोड़ें’ वाले विकल्प को चुन लेना है
  • फिर आप यहां पर नॉमिनी जोड़ लें
विज्ञापन
EPFO: How to add nominee in your pf account online
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद 'नामांकन विवरण' पर क्लिक करें और सेव ईपीएफ नॉमिनेशन पर क्लिक कर दें
  • फिर आपको ई-साइन वाले विकल्प को चुन लेना है
  • आखिर में आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर जो ओटीपी आया है, उसे भरना है और सबमिट कर देना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed