फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: घूम आइए खूबसूरत जापान, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Tue, 04 Mar 2025 08:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 08:04 PM IST
सार

IRCTC Japan Tour Package 2025: जापान का माउंट फूजी देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। यहां की बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां, सुंदर समुद्री तट और शांत झीलें जापान की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।

विज्ञापन
IRCTC Japan Tour Package 2025 From Chennai Check Booking Details
आईआरसीटीसी जापान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

IRCTC Japan Tour Package 2025: जापान को उगते सूरज का देश कहा जाता है। यह देश अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। जापान का माउंट फूजी देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। यहां की बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां, सुंदर समुद्री तट और शांत झीलें जापान की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। वहीं बीते दशकों में जापान ने उल्लेखनीय प्रगति की है। तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में इस देश की गिनती सबसे आगे की जाती है। जापान की तकनीक दुनियाभर में नए इनोवेशन, उन्नत टिकाऊ मशीनों और स्मार्ट तकनीकों से परिचित करा रही है। ऐसे में अगर आप जापान में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Japan Tour Package 2025 From Chennai Check Booking Details
आईआरसीटीसी जापान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के जापान टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इस पैकेज का नाम SPLENDOURS OF JAPAN-CHERRY BLOSSOM SEASON EX CHENNAI है। जापान टूर पैकेज में आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

IRCTC Japan Tour Package 2025 From Chennai Check Booking Details
आईआरसीटीसी जापान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज का कोड SMO63 है। टूर पैकेज के अंतर्गत आपको भारत से जापान फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। वहीं जापान में घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। इस पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिल रही है। 

IRCTC: गोवा घूमने के प्लान को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतने किराये में मिल रही ये सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Japan Tour Package 2025 From Chennai Check Booking Details
आईआरसीटीसी जापान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 मार्च, 2025 को चेन्नई से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको टोक्यो और जापान में घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने और ठहरने दोनों की व्यवस्था करेगा। 

विज्ञापन
IRCTC Japan Tour Package 2025 From Chennai Check Booking Details
आईआरसीटीसी जापान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

अकेले यात्रा करने पर आपको 3,90,600 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 2,98,500 रुपये किराया देना है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 2,93,500 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed