IRCTC Egypt Tour Package: अगर आप विदेश में किसी रोमांचक यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको इजिप्ट में घूमने का मौका मिल रहा है। इजिप्ट में स्थित गीजा के पिरामिड पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। हर साल दुनियाभर से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए आते हैं। इजिप्ट में काहिरा के उपनगर गीजा में स्थित इन पिरामिडों की गिनती दुनिया के सात अजूबों में भी की जाती है। गीजा के पिरामिड की सदियों पुरानी बनावट आज भी लोगों को हैरान कर देती है। इन पिरामिडों का निर्माण उस दौरान किया गया था, जब मिस्त्र की गिनती दुनिया की शक्तिशाली और अमीर सभ्यताओं में की जाती थी। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इजिप्ट टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: गीजा के पिरामिड घुमाने के लिए IRCTC लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया, मिल रही कई शानदार सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 02:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन