फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: दिवाली-छठ के लिए करनी है ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक, पर भूल गए हैं पासवर्ड? तो ऐसे करें मिनटों में रिकवर

Fri, 27 Oct 2023 04:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 27 Oct 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
IRCTC: How to book confirm train ticket for going to home during diwali or chhath 2023
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala

How to Recover IRCTC Account Password: हमें जब भी ट्रेन से सफर करना होता है, तो काफी पहले टिकट बुक करवाना पड़ता है क्योंकि कंफर्म टिकट मिलना जो मुश्किल है। खासतौर पर ये समस्या त्योहारों के मौकों पर सबसे ज्यादा देखी जाती है। जैसे- दिवाली और छठ को ही ले लीजिए। अब महज कुछ ही दिनों बाद ये दोनों ही त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं। पर कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं, जिसके कारण वो टिकट बुक नहीं कर पा रहे। अगर आप भी इस सूची में हैं, तो आपको चिंता नहीं करनी है और न ही किसी ब्रोकर से ट्रेन टिकट बुक करवाने की जरूरत है, क्योंकि आप यहां पासवर्ड रिकवर करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं। जो आपके आगे भी काम आ सकता है। तो चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर कर सकते हैं...

IRCTC: How to book confirm train ticket for going to home during diwali or chhath 2023
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर क्या करें? - फोटो : istock

इस तरीके से आईआरसीसीटी अकाउंट का पासवर्ड हो सकता है रिकवर:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने के कारण दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं
  • तो इसके लिए आपको पासवर्ड को रिकवर करना होगा
  • ऐसे में आपको पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
IRCTC: How to book confirm train ticket for going to home during diwali or chhath 2023
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर क्या करें? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद आपको ऊपर दिए गए लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • यहां पर आपको फॉरगेट पासवर्ड वाला विकल्प मिलेगा
  • आपको इस पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC: How to book confirm train ticket for going to home during diwali or chhath 2023
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर क्या करें? - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करने के बाद आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी
  • आपको इसमें अकाउंट की आईडी, जन्मतिथि समेत बाकी जानकारी देनी है
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है
विज्ञापन
IRCTC: How to book confirm train ticket for going to home during diwali or chhath 2023
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर क्या करें? - फोटो : Istock

स्टेप 4

  • कैप्चा कोड भरने के बाद आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी (आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक) पर आपको पासवर्ड रिकवर के लिए एक लिंक प्राप्त होगा
  • आपको इस पर क्लिक करना है और इसकी मदद से अपना नया पासवर्ड बना लेना है और इसके बाद आप ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed