फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: 12 रात और 13 दिन में घूमें यूरोप के शानदार शहर, IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Sat, 11 Apr 2026 01:44 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 01:44 PM IST
सार

आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए यूरोप टूर पैकेज पेश किया है, जिससे विदेश यात्रा का सपना अब आसान हो गया है। इस पैकेज में यात्रा, ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाएं एक साथ दी जा रही हैं, जिससे पूरी ट्रिप आरामदायक बनती है।

विज्ञापन
IRCTC Europe Tour Package 2026 From Mumbai Check Price And Full Tour Details
IRCTC Europe Tour Package - फोटो : AI

अगर आप अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी ने एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको यूरोप घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपकी यात्रा की शुरुआत मुंबई से होगी। इस टूर पैकेज का नाम Glimpses of Europe है। इसकी अवधि 12 रात और 13 दिन रखी गई है। पैकेज में आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। इनमें फ्लाइट, होटल, भोजन, ट्रांसपोर्ट और गाइड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

IRCTC Europe Tour Package 2026 From Mumbai Check Price And Full Tour Details
IRCTC Europe Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। वहीं यात्रा की निर्धारित तारीख 7 जून 2026 है। इसके अलावा 26 अप्रैल 2026 को भी एक आगामी यात्रा उपलब्ध है। यह पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो एक ही ट्रिप में यूरोप के कई प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों को देखना चाहते हैं।

IRCTC Europe Tour Package 2026 From Mumbai Check Price And Full Tour Details
IRCTC Europe Tour Package - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में यात्रियों को एयर टिकट, बस ट्रांसफर, अच्छे होटल में ठहरने की सुविधा और दिन में तय समय पर भोजन दिया जाएगा। इन सब के अलावा आपको एक प्रोफेशनल टूर गाइड भी मिलेगा। पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Europe Tour Package 2026 From Mumbai Check Price And Full Tour Details
IRCTC Europe Tour Package - फोटो : Adobe Stock

यूरोप के इस टूर में पर्यटक ऐतिहासिक इमारतें, खूबसूरत शहर, सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे। यह पैकेज खास तौर पर फैमिली, कपल और ग्रुप ट्रैवलर्स के लिए शानदार विकल्प है। यात्रा का पूरा शेड्यूल इस तरह तैयार किया गया है कि आप कम समय में ज्यादा जगहों को आसानी और सुविधाजनग ढंग से घूम सकें। 

विज्ञापन
IRCTC Europe Tour Package 2026 From Mumbai Check Price And Full Tour Details
IRCTC Europe Tour Package - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी के यूरोप टूर पैकेज में अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार कीमत तय की गई है। डबल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति किराया 4,14,500 रुपये रखा गया है, जबकि ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए यह प्रति व्यक्ति 4,13,000 रुपये है। वहीं जो यात्री अकेले यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी का शुल्क 4,89,910 रुपये तय किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed