गर्मी की छुट्टियों में अगर आप किसी शांत, खूबसूरत और प्राकृतिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए भूटान टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज का नाम 'सिंपली भूटान एक्स लखनऊ' रखा गया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कुल 5 रात और 6 दिनों तक भूटान की खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी। इसमें पारो, थिम्पू और पुनाखा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो बिना किसी झंझट के व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से भूटान घूमने जाना चाहते हैं।
IRCTC भूटान टूर पैकेज 2026: खाना, पीना, रहना और फ्लाइट टिकट सब शामिल, जानें पूरी डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Wed, 06 May 2026 06:49 PM IST
सार
गर्मी की छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार मौका लेकर आया है। किफायती कीमत में भूटान की खूबसूरत वादियों की सैर कराने वाला यह टूर पैकेज यात्रियों को खास अनुभव देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन