फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना पड़ सकता है भारी, जानें क्या है नियम और कितना लगता है जुर्माना

Thu, 09 Jan 2025 08:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Jan 2025 08:32 AM IST
सार

अगर आप भी ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो जान लें कि आपके पास वैलिड टिकट होना जरूरी है। अगर ये नहीं है तो आप पर जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन
Indian Railways Ticket Rules: fine for traveling by train without a ticket
ट्रेन में टिकट न लेने पर कितना जुर्माना लग सकता है? - फोटो : AdobeStock

Indian Railways Ticket Rules: भारतीय रेलवे की ट्रेन सेवा का इस्तेमाल हर रोज एक बड़ी संख्या में लोग करते हैं। एक शहर से दूसरे शहर तक का लोग सफर करते हैं और हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ट्रेन में जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा रहती है जिसमें खानपान की व्यवस्था, शौचालय की सुविधा और एसी आदि शामिल है। बस अगर आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आपको इसके लिए ट्रेन टिकट लेना होता है।



आप चाहें तो ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन अगर आप भारतीय ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं आप पर बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना लग सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Indian Railways Ticket Rules: fine for traveling by train without a ticket
ट्रेन में टिकट न लेने पर कितना जुर्माना लग सकता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या होगा बिना टिकट सफर करने पर?

  • आप अगर ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो बिना टिकट यात्रा करने से बचें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर 250 रुपये जुर्माना लगाया जाता है।
Indian Railways Ticket Rules: fine for traveling by train without a ticket
ट्रेन में टिकट न लेने पर कितना जुर्माना लग सकता है? - फोटो : AdobeStock
  • जहां एक तरफ जुर्माना लिया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ जहां से ट्रेन चलनी शुरू हुई थी और आपको जहां तक सफर करना है, वहां तक का पूरा किराया आपसे लिया जाता है। अगर आपको अचानक कहीं जाना पड़ रहा है तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं और फिर तुरंत टीटीई से मिलकर जुर्माने सहित अपना टिकट बनवा सकते हैं। वहीं, अगर ट्रेन में सीट खाली है तो टीटीई से आप वो मांग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Rules: fine for traveling by train without a ticket
ट्रेन में टिकट न लेने पर कितना जुर्माना लग सकता है? - फोटो : Adobe Stock

टीटीई मांगे ज्यादा पैसे तो कर सकते हैं शिकायत

  • अगर आपसे जुर्माना लेते समय या टिकट बनाते समय टीटीई तय पैसों से ज्यादा मांगता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप रेलवे की सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 155210 पर कॉल कर सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Rules: fine for traveling by train without a ticket
ट्रेन में टिकट न लेने पर कितना जुर्माना लग सकता है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट

  • अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search या एप के जरिए ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
  • आप ऑफलाइन भी ट्रेन टिकट ले सकते हैं जिसके लिए आपको रेलवे स्टेशन पर बने ट्रेन टिकट काउंटर पर जाना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed