फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Ticket: ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने से पहले जरूर जान लें ये नियम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Wed, 22 Mar 2023 02:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 22 Mar 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Cancellation Rules and Regulations for Passengers News in Hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : istock

Train Ticket Cancellation Rules: रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह सफर करते हैं। कोई काम के लिए, कोई घूमने के लिए, तो कोई अन्य चीजों के लिए आदि। ऐसे में कई लोग अपने वाहन से जाना पसंद करते हैं, तो कई लोग प्लेन, बस, टैक्सी आदि जैसे वाहनों से यात्रा करते हैं। वहीं, लाखों की संख्या में रोजाना भारतीय ट्रेन से भी लोग सफर करते हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, जो लोगों की यात्रा को सुगम बनाती है। वहीं, ट्रेन से यात्रा करने के लिए आपको टिकट लेना होता है। पर कई बार ऐसा भी होता है कि लोगं को किन्हीं कारणों के चलते अपना ट्रेन टिकट कैंसिल करवाना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर कई बार आधे से भी ज्यादा पैसे कट जाते हैं या कई बार तो पूरे पैसे कटने के कारण कुछ रिटर्न ही नहीं आता है। इसलिए आपके लिए ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने से पहले रेलवे के एक नियम के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप इस नियम के बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

Indian Railways Ticket Cancellation Rules and Regulations for Passengers News in Hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : istock

चार्ट बनने से पहले इतना कटता है चार्ज:-

अगर 48 घंटे पहले आप टिकट कैंसिल करते हैं, तो इतना कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है...

  • फर्स्ट/एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपये
  • एसी 2 टियर/फर्स्ट क्लास के लिए 200 रुपये
  • एसी 3 टियर/एसी चेयर कार/एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपये
  • स्लीपर के लिए 120 रुपये
  • सेकंड क्लास के लिए 80 रुपये।
Indian Railways Ticket Cancellation Rules and Regulations for Passengers News in Hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : istock
  • दूसरी तरफ अगर आप कभी निर्धारित डिर्पाचर से 12 घंटे पहले अपना ट्रेन टिकट किन्हीं कारणों से कैंसिल करवाते हैं, तो ऐसे में आपका कैंसिलेशन चार्ज न्यूनतम फ्लैट रेट के किराए का 25% होगा
  • जबकि अगर 12 घंटे से कम और 4 घंटे से पहले तक अगर आप ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो आपको 50 प्रतिशत कैंसिलेशन चार्ज देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Cancellation Rules and Regulations for Passengers News in Hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : istock

तत्काल टिकट का क्या है नियम?

  • भारतीय ट्रेन तत्काल की सुविधा भी अपने यात्रियों को देता है, जिसके अंतर्गत आप थोड़ा ज्यादा पैसे खर्चकर यात्रा से एक दिन पहले अपनी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाते हैं, तो आपको इसमें कोई रिफंड नहीं मिलता है।
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Cancellation Rules and Regulations for Passengers News in Hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने का नियम क्या है? - फोटो : istock
  • तत्काल टिकट में एक कंफर्म और एक वेटिंग टिकट बुक होता है। अगर आप वेटिंग लिस्ट वाली तत्काल ट्रेन टिकट को कैंसिल करते हैं, तो इस पर भी कुछ चार्ज कटता है। वहीं, तत्काल ई-टिकट को आंशिक रूप से कैंसिल करने की अनुमति होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed