देश के आर्थिक विकास में भारतीय रेलवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय रेलवे यात्रा का काफी किफायती साधन है। इसी वजह से हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है जो कि सीमांत क्षेत्रों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। बदलती दुनिया के साथ भारतीय रेलवे भी आधुनिक हो रहा है। नई ट्रेनें जो आ रही हैं उनमें सेफ्टी से जुड़े कई शानदार फीचर्स भी मिल रहे हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ यात्री आवश्यकता से अधिक वजन के सामान को साथ लेकर सफर करते हैं।
Indian Railways: ट्रेन में इतने वजन से ज्यादा ले जा रहे हैं सामान, तो लग सकता है जुर्माना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 06 Mar 2025 05:28 PM IST
सार
अगर आप ट्रेनों में सफर कर रहे हैं तो आपको भारतीय रेलवे के लगेज नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। इसके अलावा आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप अपने साथ कितने किलो तक के वजन को साथ ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन