Hydrogen Powered Train Fare and Route: आज का दिन देश के लिए बेहद ही खास दिन है, क्योंकि आज देश को अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर देश को सौंप दिया।
Hydrogen Train Fare: प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दी हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात, जानें किस रूट पर चलेगी और किराया
Hydrogen Powered Train Launch: देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिल गई है, क्योंकि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हरी झंड़ी दिखाकर देश को समर्पित किया है। हाइड्रोजन ट्रेन किस रूट पर चलेगी और इसका किराया कितना होगा जैसी जरूरी जानकारी आप यहां जान सकते हैं।
क्या होगा हाइड्रोजन ट्रेन का रूट?
- ये हाइड्रोजन ट्रेन रोजाना जींद से सोनीपत रूट पर चलेगी और इस रूट की कुल दूरी 89 किलोमीटर होगी जिसे ये ट्रेन 2 घंटे में पूरा करेगी
- इस ट्रेन के रूट में कुल 12 स्टेशन हैं, जहां ये ट्रेन रूकेगी, इनमें जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, इशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रबड़ा, लाठ मोहन हरियाणा और बरवासनी समेत 12 स्टेशन शामिल हैं
किस-किस टाइम चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन?
जींद से सुबह 07:40 बजे चलेगी
फिर सोनीपत सुबह 09:40 बजे पहुंचेगी
इसके बाद ट्रेन सबुह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी
फिर दोपहर 01:00 बजे जींद पहुंचेगी
हाइड्रोजन ट्रेन में कितने यात्रियों को ले जाने की है क्षमता?
- इस हाइड्रोजन ट्रेन में कुल 682 सीटें बैठेने के लिए हैं
- जबकि, खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों को मिलाकर लगभग 2600 यात्री एक साथ इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे
कितना है हाइड्रोजन ट्रेन का किराया?
- हाइड्रोजन ट्रेन का किराया बढ़ाया नहीं गया है यानी बाकी ट्रेनों के जितना ही इसका किराया रखा गया है, ताकि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर दबाव न पड़े
- इसलिए जींद से सोनीपत के बीच का किराया 5 रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है