How to Activate Inactive Bank Account: आप चाहे अपना बिजनेस करते हैं या फिर आप नौकरीपेशा हैं आदि। ऐसे में आपका बैंक खाता तो होगा ही और आज के समय में तो लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है। इस खाते में लोग अपनी मेहनत की कमाई को रखते हैं। वहीं, अब लोग अपने ज्यादातर काम ऑनलाइन ही कर लेते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपका बैंक खाता इनएक्टिव भी हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन ये सच है और ऐसा हो सकता है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक के इसको लेकर नियम हैं। तो चलिए जानते हैं किस वजह से आपका बैंक खाता इनएक्टिव हो सकता है और फिर इसे दोबारा एक्टिव करवाने के लिए क्या करना होता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6528ee3f1e4bd9eba70e45f8","slug":"inactive-bank-account-what-is-the-reason-for-bank-account-being-inactive-2023-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: इस एक गलती से आपका बैंक खाता हो सकता है इनएक्टिव, नहीं कर पाएंगे कोई लेन-देन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: इस एक गलती से आपका बैंक खाता हो सकता है इनएक्टिव, नहीं कर पाएंगे कोई लेन-देन
Fri, 13 Oct 2023 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:49 PM IST
विज्ञापन
Inactive Bank Account: बैंक खाता इनएक्टिव होने के कारण क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Inactive Bank Account: बैंक खाता इनएक्टिव होने के कारण क्या हैं?
- फोटो : istock
क्यों हो सकता है इनएक्टिव?
- बैंक खाता ऐसी स्थिति में इनएक्टिव हो सकता है, जब उसका लगातार दो साल या फिर उससे ज्यादा समय तक इस्तेमाल नहीं किया गया हो यानी उससे कोई लेन-देन नहीं किया हो। ऐसी स्थिति में आरबीआई के नियम के तहत ये बैंक खाते इनऑपरेटिव या इनएक्टिव हो जाते हैं।
Inactive Bank Account: बैंक खाता इनएक्टिव होने के कारण क्या हैं?
- फोटो : istock
- अब यहां ये भी जान लीजिए कि बैंक खाता जब इनएक्टिव हो जाता है, तो इसके बाद आप इस खाते से कोई पैसे निकाल नहीं सकते। अगर आपके खाते से कभी पैसे न निकले, तो आप कस्टमर केयर या अपने बैंक जाकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Inactive Bank Account: बैंक खाता इनएक्टिव होने के कारण क्या हैं?
- फोटो : istock
फिर क्या करें?
- अगर आपने भी लंबे समय से अपने बैंक खाते से कोई लेन-देन नहीं किया था और अब इस वजह से ये खाता इनएक्टिव हो गया है, तो ऐसी स्थिति में आपको इसे दोबारा एक्टिव करवाना होता है। इसकी एक सरल प्रक्रिया है।
विज्ञापन
Inactive Bank Account: बैंक खाता इनएक्टिव होने के कारण क्या हैं?
- फोटो : istock
- दरअसल, आपको बैंक में अपनी पासबुक लेकर जाना है और साथ में अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी पर साइन करके भी ले जाने हैं। इसके बाद संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें ये दस्तावेज जमा करवा दें, जिसके बाद आपका बैंक खाता दोबारा एक्टिव कर दिया जाता है।