EPFO Update: जीवन व्यापन करने के लिए लगभग हर कोई कुछ न कुछ काम करता है, ताकि उसको आर्थिक परेशानी न उठानी पडे। इसमें बस अंतर ये है कि जहां एक तरफ कुछ लोग अपना बिजनेस करते हैं, तो दूसरी तरफ एक बड़ी संख्या में लोग नौकरी करते हैं। नौकरी के दौरान सैलरी से अलग कई अन्य सुविधाएं भी मिलती है, जिनमें से एक है पीएफ खाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं, जिनमें हर महीने पैसे जमा होते हैं और लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें से पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए बस आपके पीएफ खाते से बैंक खाता अपडेट हो और अगर किसी कारण आप ये बैंक खाता बदलना चाहते हैं, तो आप इसे घर बैठे ही बदल सकते हैं। तो चलिए इसका सरल तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63ac1fcd67e18647cd060273","slug":"how-to-update-new-bank-account-in-epfo-know-step-by-step-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO: पीएफ खाते में जब चाहे तब बदल सकते हैं बैंक खाता, जान लेंगे प्रोसेस तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EPFO: पीएफ खाते में जब चाहे तब बदल सकते हैं बैंक खाता, जान लेंगे प्रोसेस तो नहीं होगी दिक्कत
Thu, 29 Dec 2022 09:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:34 AM IST
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट में बैंक खाता कैसे अपडेट कर सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ अकाउंट में बैंक खाता कैसे अपडेट कर सकते हैं?
- फोटो : istock
इस तरीके से बदल सकते हैं बैंक खाता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी किन्हीं कारणों से अपने पीएफ खाते में बैंक खाता अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आपको पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा
- फिर यहां पर आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज कर लॉगिन करना है
पीएफ अकाउंट में बैंक खाता कैसे अपडेट कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको ऊपर की तरफ दिए ऑप्शन में से केवाईसी वाला विकल्प चुनना है
- फिर यहां इसके अंदर आपको बैंक वाला विकल्प चुनकर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट में बैंक खाता कैसे अपडेट कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भरनी है। यहां पर बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम और आईएफएससी कोड दर्ज करें
- भरी हुई जानकारी को एक बार जरूर चेक कर लें
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट में बैंक खाता कैसे अपडेट कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है
- अब ये सबमिट हो जाएगा और कई बैंक खातों को आपकी कंपनी मंजूर करती है और कई बैंक द्वारा ही हो जाते हैं
- स्वीकृति होते ही आपका बैंक खाता आपके पीएफ खाते से लिंक हो जाएगा।