Scam Alert Tips: इन दिनों स्मार्टफोन में कई तरह के फर्जी कॉल्स और SMS आते हैं। कई बार लोग जानकारी के अभाव में जालसाजों द्वारा भेजे जाने वाले इन फर्जी कॉल्स और एसएमएस को पहचान नहीं पाते हैं। इस कारण लोगों को कई बार एक बड़े वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में कई साइबर ठग जालसाजी के नए-नए तरीकों को अपनाकर फ्रॉड कर रहे हैं। ऐसे में आपको आज के इस डिजिटल युग में सजग रहना चाहिए।
Scam Alert Tips: फर्जी कॉल और SMS का इस आसान ट्रिक से कर सकते हैं पता, जरूर जान लें ये बात
Scam Alert Tips: आप स्माार्टफोन में आने वाले फर्जी मैसेज और कॉल की पहचान आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास जो फर्जी कॉल और एसएमएस आते हैं उनकी भी रिपोर्ट कर सकते हैं।
ऐसे करें फर्जी कॉल की पहचान
भारत सरकार ने बैंकिंग, इंश्योरेंस या किसी तरह के वित्तीय कॉल के लिए 160 नंबर की सीरीज जारी कर रखी है। अगर आपके पास बैंकिंग या किसी अन्य वित्त से जुड़ी चीजों के लिए कॉल 160 से शुरू होने वाले अंकों से नहीं आती है तो ऐसे में वे फ्रॉड हो सकते हैं।
Diwali 2025: दिवाली पर मिले बोनस के पैसों को इन स्कीम्स में करें निवेश, डबल हो सकते हैं पैसे
ऐसे करें फर्जी SMS की पहचान
आप फर्जी SMS की पहचान भी आसानी से कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए हम आपको कुछ कोड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको इन कोड्स के बारे में पता है तो आप आसानी से फर्जी मैसेज की पहचान कर सकते हैं।
Diwali 2025: दिल्ली के इन बाजार से खरीद लाएं सस्ती डेकोरेटिव लाइटें, थोक भाव पर मिल रहा सामान
आपके स्मार्टफोन में जिस सेंडर ने मैसेज भेजा है उसके आखिरी में S, G या P लिखा है, तो उसके द्वारा भेजा गया मैसेज फर्जी नहीं है। वहीं दूसरे नंबरों से आने वाले मैसेज फर्जी हो सकते हैं। S से तात्पर्य ट्रांजैक्शन, टेलीकॉम कंपनियां, बैंकिंग सर्विस से जुड़ी कंपनियों द्वारा मैसेज से होता है। S सर्विस देनी वाली कंपनियों को दर्शाता है।
Diwali 2025: दिवाली के दिन पटाखों से कार में लग जाए आग, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम?
वहीं अगर G की बात करें तो यह गवर्मेंट को दर्शाने का काम करता है। सरकारी योजनाओं, सरकारी अलर्ट के मैसेज के अंत में G लिखा होता है। इसके अलावा P से तात्पर्य प्रमोशन से है। व्हाइटलिस्ट की गई कंपनियां जो प्रमोशनल मैसेज भेजती हैं उनके अंत में P लिखा होता है।
Diwali 2025: बिटिया की शादी की टेंशन खत्म, दिवाली पर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे 70 लाख