फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: स्लो इंटरनेट और खराब नेटवर्क की समस्या ऐसे करें दूर, फिर नहीं होगी दिक्कत

Wed, 06 Sep 2023 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Sep 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
How to solve the problem of slow internet and bad network in your mobile
मोबाइल नेटवर्क की परेशानी कैसे दूर करें? - फोटो : istock

अगर आप अपने आसपास देखेंगे, तो लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास आपको मोबाइल फोन देखने को मिल जाएगा। ये आज की जरूरत बन चुका है। किसी से कॉल पर बात करनी हो, किसी को मैसेज करना हो, सोशल मीडिया पर समय बिताना हो, कोई फिल्म देखनी हो या कुछ और करना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम आप मोबाइल के जरिए कर सकते हैं। बस आप मोबाइल में कोई काम करते हैं, तो इसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत होती है। पर कई बार देखने में आता है कि लोग स्लो इंटरनेट और कम मोबाइल नेटवर्क की वजह से काफी परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है, तो आप एक जरूरी कदम उठाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to solve the problem of slow internet and bad network in your mobile
मोबाइल नेटवर्क की परेशानी कैसे दूर करें? - फोटो : istock

कर सकते हैं ये काम

  • आपके मोबाइल फोन में नेटवर्क कम आते हैं या इंटरनेट स्लो चलता है, तो फिर आप अपने मोबाइन को थोड़ी देर के लिए स्विच ऑफ कर दें और फिर ऑन कर लें या फिर आप फ्लाइट मूड में भी मोबाइल को लगा सकते हैं। वहीं, कस्टमर केयर से भी बात की जा सकती है, लेकिन अगर आपकी समस्या ठीक नहीं होती है, तो ऐसे में फिर आप सिम को पोर्ट कर सकते हैं।
How to solve the problem of slow internet and bad network in your mobile
मोबाइल नेटवर्क की परेशानी कैसे दूर करें? - फोटो : istock

जानिए क्या होता है सिम पोर्ट करवाना

  • दरअसल, टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को एक सुविधा देती है कि वो बिना अपना मोबाइल नंबर बदले दूसरी टेलीकॉम कंपनी का सिम ले सकते हैं। इस प्रक्रिया को पोर्ट कहा जाता है। उदाहरण के लिए अगर आप एक्स कंपनी का सिम इस्तेमाल करते हैं और इसमें कुछ दिक्कत आती है, तो फिर आप पोर्ट के जरिए बिना मोबाइल नंबर बदले वाई कंपनी का सिम कार्ड ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to solve the problem of slow internet and bad network in your mobile
मोबाइल नेटवर्क की परेशानी कैसे दूर करें? - फोटो : istock

पोर्ट कराने की प्रक्रिया क्या है?

  • पोर्ट के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से एक मैसेज करना होता है, जिसके बाद आपको एक पोर्ट कोड प्राप्त होता है। फिर इस कोड को लेकर स्टोर पर जाएं और अपनी पसंद की कंपनी का सिम कार्ड बिना मोबाइल नंबर बदले ले सकते हैं। ये सिम कार्ड लगभग 24-48 घंटे के अंदर चालू हो जाता है।
विज्ञापन
How to solve the problem of slow internet and bad network in your mobile
मोबाइल नेटवर्क की परेशानी कैसे दूर करें? - फोटो : istock

पोर्ट का नंबर

  • अगर आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है या फिर मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहे हैं, तो आप पोर्ट करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में जाकर 'PORT_अपना मोबाइल नंबर' लिखकर इसे 1900 नंबर पर भेजना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed