फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आप भी उठाना चाहते हैं पीएम किसान योजना का लाभ, तो ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Sat, 29 Jul 2023 12:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know The Complete Process Here
How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 27 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर जिले में किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को जारी किया। बीते लंबे समय से करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये ट्रांसफर कर रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से जारी की जाती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर जारी की जाती है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। 

How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know The Complete Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आवेदन प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। अगर आप योजना में आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको इस वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। 

Bank Holidays August: अगस्त महीने में इतने दिन रहेंगी बैंक की छुट्टियां, देखें लिस्ट

How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know The Complete Process Here
How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock

वेबसाइट ओपन होने के बाद फार्मर कॉर्नर में न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करें। इस विकल्प का चयन करते ही स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know The Complete Process Here
How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

यहां आपको मांगी गई सभी डिटेल्स को दर्ज करनी है। डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको इमेज कोड डालना है। इसके बाद ओटीपी के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रक्रिया को करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।

विज्ञापन
How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know The Complete Process Here
How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

ओटीपी फिल करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको जरूरी डिटेल्स के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है। दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको सेव बटन पर क्लिक करना है। इस प्रक्रिया को करते ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed