Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
how to reduce electricity bill while using AC chalte time bijli ka bill kaise kam kare
{"_id":"68244d9f0399e12d13039047","slug":"how-to-reduce-electricity-bill-while-using-ac-chalte-time-bijli-ka-bill-kaise-kam-kare-2025-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये नहीं जाना तो फिर क्या जाना: एसी चलाते समय जरूर कर लें ये एक काम, बिजली का बिल हो सकता है आधा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ये नहीं जाना तो फिर क्या जाना: एसी चलाते समय जरूर कर लें ये एक काम, बिजली का बिल हो सकता है आधा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 May 2025 06:34 PM IST
सार
AC Chalane Par Bijli Bill Kam Kaise Kare: अगर आप भी एसी चलाते हैं तो जाहिर है कि बढ़ते बिजली के बिल को देखकर आप इसे कम करने की सोचते होंगे? इसका एक तरीका है जिससे आप एसी चलाने पर भी बिजली का बिल कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एसी चलाने पर कैसे बिजली का बिल कम आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
AC Tips In Hindi: जिस कदर गर्मी बढ़ रही है ऐसे में पंखे और कूलर तो इस जलती-चुभती गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग इस गर्मी से बचने के लिए एसी का इस्तेमाल करते हैं। दिन-रात एसी चलता है ताकि गर्मी से बचा जा सके। इसके अलावा जिन लोगों के पास एसी नहीं है वे भी एसी खरीद रहे हैं।
दूसरी तरफ भले ही लोग एसी चलाते हैं, लेकिन एसी चलाने पर आने वाले बिजली के बिल को लेकर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वो एसी तो चलाए, लेकिन बिजली का बिल कम आए। इसलिए अगर आप भी एसी चलाने पर आने वाले बिजली के बिल से परेशान हैं तो आप एक तरीका अपनाकर इस बढ़ते बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको करना क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
एसी चलाने पर कैसे बिजली का बिल कम आ सकता है?
- फोटो : AdobeStock
कैसे कम कर सकते हैं बिजली के बिल को?
गर्मी के मौसम में लोग दिन-रात एसी चलाते हैं जिससे बिजली का बिल बढ़ना लाजमी है। लोग रात को एसी चलाते हैं और फिर सो जाते हैं और फिर पूरी रात भर एसी चलता है। इसका सीधा असर बढ़ते बिजली के बिल पर पड़ता है। ऐसे में आप चाहें तो इस बिजली के बिल को कम करने के लिए एक तरीका अपना सकते हैं।
3 of 5
एसी चलाने पर कैसे बिजली का बिल कम आ सकता है?
- फोटो : AdobeStock
दरअसल, अगर आप रात को सोते समय एसी चला रहे हैं तो आपको टाइमर फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें आपको वो टाइम सेट करना होता है कि आप कितने घंटे एसी चलाना चाहते हैं और फिर सेट किए हुए समय पर एसी अपने आप बंद हो जाता है। इससे कमरा ठंडा होने के बाद एसी नहीं चलता और इससे बिजली का बिल बचने में काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसी चलाने पर कैसे बिजली का बिल कम आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
ये भी हैं कुछ तरीके:-
अगर आप चाहते हैं कि एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आए तो आप एसी के साथ में पंखा चला सकते हैं। इससे होता ये है कि पंखा एसी की हवा को कमरे में जल्दी फैला देता है और फिर जैसे ही कमरा ठंडा हो जाए तो आप एसी बंद कर सकते हैं और पंखा चलने की वजह से कमरे में ठंडक बनी रहती है। इससे एसी कम चलता है जिससे बिजली का बिल कम आने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
एसी चलाने पर कैसे बिजली का बिल कम आ सकता है?
- फोटो : AdobeStock
आप अगर नया एसी ले रहे हैं तो कोशिश करें कि 5 स्टार एसी ही खरीदें। ये एसी बिजली की खपत बाकी एसी की तुलना में कम करते हैं। इसलिए अगर आप 5 स्टार एसी इस्तेमाल करते हैं तो इससे बिजली का बिल कम आने में मदद मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।