फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: किराएदार इन तरीकों से कर सकते हैं बिजली का बिल कम, जान लें ये काम के तरीके

Thu, 20 Jul 2023 09:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 20 Jul 2023 09:12 AM IST
विज्ञापन
How to reduce electricity bill Consumption Follow these tips
इन तरीकों से कर सकते हैं बिजली बिल की चपत - फोटो : istock

Reduce Electricity  Bill: देखा जाए तो आज के समय में अपना खुद का घर खरीदना काफी मुश्किल नजर आता है, क्योंकि इसके लिए आपको काफी पैसों की जरूरत होती है। बड़े-बड़े शहरों में तो घर खरीदना कई लोगों का सिर्फ एक सपना बनकर ही रह जाता है। वैसे तो आजकल लोग लोन के जरिए अपना घर खरीद लेते हैं, लेकिन लोन चुकाना भी हर किसी के बस की बात नजर नहीं आती है। इसलिए आज भी काफी बड़ी संख्या में लोग किराए पर रहने को मजबूर हैं। वहीं, मकान मालिक किराएदारों से प्रति यूनिट डबल पैसा लेते हैं। उदाहरण के लिए बिजली के प्रति यूनिट का सरकारी दाम 5 रुपये है, तो किराएदारों से मकान मालिक 8 या 10 रुपये लेते हैं। ऐसे में किराएदारों को ये काफी महंगा पड़ता है। इसलिए अगर आप भी किराए पर रहते हैं, तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे...

How to reduce electricity bill Consumption Follow these tips
इन तरीकों से कर सकते हैं बिजली बिल की चपत - फोटो : istock

ये हैं वो बातें, जिनका ध्यान रखकर बिजली के बिल को किया जा सकता है कम:-

नंबर 1

  • आमतौर पर देखा जाता है कि लोग लापरवाह होते हैं, जिसके कारण वो इस्तेमाल के बाद कमरे, बाथरूम या किचन की लाइट, गीजर आदि खुला छोड़ देते हैं या दिन में बिना जरूरत के भी लाइट जलाकर रखते हैं। ऐसा न करें, अगर आप इन सब लाइटों को इस्तेमाल के बाद बंद कर देते हैं, तो आप अपने बिजली के बिल में काफी बचत कर सकते हैं।
How to reduce electricity bill Consumption Follow these tips
इन तरीकों से कर सकते हैं बिजली बिल की चपत - फोटो : Pixabay

नंबर 2

  • अगर आप एसी का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रखें कि एसी को 24 डिग्री पर चलाएं, ऑटो कट फीचर का इस्तेमाल करें, टाइमर लगा सकते हैं और जितनी जरूरत हो उतना ही चलाएं आदि। इन बातों का ध्यान रखकर भी बिजली का बिल कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to reduce electricity bill Consumption Follow these tips
इन तरीकों से कर सकते हैं बिजली बिल की चपत - फोटो : istock

नंबर 3

  • जब भी घर से बाहर जाएं, तो लाइट के स्विच को बंद करके ही जाएं। बाहर जाते समय ये सुनिश्चित करें कि टीवी, पंखा, बल्ब या अन्य चीजें खुली न रह जाए। अगर आप इस बात का ध्यान रखते हैं, तो आप काफी बिजली का बिल कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
How to reduce electricity bill Consumption Follow these tips
इन तरीकों से कर सकते हैं बिजली बिल की चपत - फोटो : istock

नंबर 4

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजली का बिल कम आए, तो ध्यान रखें कि घर में एलईडी बल्ब का ही इस्तेमाल करें। अगर जरूरत नहीं है तो अलग-अलग कमरों में बैठकर पंखा, कूलर या एसी चलाने की जगह आप एक कमरे में बैठ सकते हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed