Aadhaar Card: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। राशन कार्ड बनवाना हो या फिर एक सिम कार्ड खरीदना हो आदि। लगभग हर एक काम के लिए आधार का होना जरूरी नजर आता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई इस आधार कार्ड को भारत के नागरिकों को जारी करता है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर बाकी अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। जैसे- आधार को बैंक खाते से लिंक करवाना पड़ता है। वहीं, कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ये जानकारी ही नहीं होती है कि उनके बैंक खाते से उनका आधार कार्ड लिंक है या नहीं। ऐसे में अगर आपको भी ये नहीं पता और आप ये जानना चाहते हैं, तो इसका एक तरीका है। इस बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
{"_id":"63fde61a716e481d800c5998","slug":"how-to-know-your-aadhaar-card-is-linked-with-bank-account-know-step-by-step-process-in-hindi-2023-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: आपका आधार कार्ड किस बैंक से है लिंक? इस सरल तरीके से घर बैठे ले सकते हैं जानकारी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: आपका आधार कार्ड किस बैंक से है लिंक? इस सरल तरीके से घर बैठे ले सकते हैं जानकारी
Tue, 28 Feb 2023 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 28 Feb 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड कौन से बैंक खाते से लिंक है, कैसे पता करें?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड कौन से बैंक खाते से लिंक है, कैसे पता करें?
- फोटो : istock
चेक करने का ये है सरल तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक है या नहीं तो आप इस बारे में जान सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना है
आधार कार्ड कौन से बैंक खाते से लिंक है, कैसे पता करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको यहां पर कई विकल्प नजर आएंगे
- पर आपको 'चेक योर आधार एंड बैंक अकाउंट लिकिंग स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड कौन से बैंक खाते से लिंक है, कैसे पता करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, जिसे यहां भर दें
- इसके बाद आपको नजर आ रहे सिक्योरिटी कोड को भरना है और फिर सबमिट पर क्लिक करें
विज्ञापन
आधार कार्ड कौन से बैंक खाते से लिंक है, कैसे पता करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
- ओटीपी को दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक कर दें
- इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी, जहां आप ये चेक कर सकते हैं आपका आधार कार्ड कौन से बैंक खाते से लिंक है।