{"_id":"678e1aee378f6c4694025f47","slug":"how-to-keep-room-warm-without-using-room-heater-know-tips-and-tricks-2025-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Winter Tips: सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए नहीं होगी रूम हीटर की जरूरत, बस अपनाने होंगे ये तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Winter Tips: सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए नहीं होगी रूम हीटर की जरूरत, बस अपनाने होंगे ये तरीके
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 20 Jan 2025 03:31 PM IST
सार
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater: आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप बिना रूम हीटर का उपयोग किए अपने कमरे को गर्म रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater: देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय ठंड काफी बढ़ी हुई है। ऐसे में लोग इससे राहत पाने के लिए कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। सर्दियों के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि रूम हीटर की सेल काफी बढ़ जाती है। रूम हीटर का उपयोग करने से कमरे जल्दी गर्म हो जाते हैं ऐसे में व्यक्ति को सर्दी का ज्यादा एहसास नहीं होता है।
हालांकि, बाजार में रूम हीटर थोड़े महंगे मिलते हैं और उनका उपयोग करने पर हर महीने बिजली बिल भी ज्यादा आता है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इस कारण हर कोई रूम हीटर अफॉर्ड नहीं कर पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना रूम हीटर का उपयोग किए अपने कमरे को गर्म रख सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
2 of 5
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater
- फोटो : AdobeStock
सर्दियों में फर्श काफी ठंडी हो जाती है। ऐसे में कमरे में ठंड और भी ज्यादा लगती है। इससे राहत पाने के लिए आपको अपने फर्श पर रग्स बिछानी चाहिए। रग्स बिछाने के बाद कमरेे में ठंड का ज्यादा एहसास नहीं होता है।
3 of 5
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater
- फोटो : AdobeStock
आप अपने कमरे को गर्म रखने के लिए कैंडल्स को उपयोग में ला सकते हैं। बाजार में सर्दियों के सीजन को देखते हुए कई खास तरह की कैंडल्स बिकती हैं, जिनको उपयोग में लाने के बाद कमरे काफी जल्दी गर्म हो जाते हैं।
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater
- फोटो : AdobeStock
आपको अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों पर भारी पर्दों को लगाना चाहिए। ये पर्दे बाहर से आने वाली ठंडी हवा को रोकने का काम करते हैं। इससे कमरे में गर्माहट बनी रहती है और आपको ठंड का ज्यादा एहसास नहीं होता है।
विज्ञापन
5 of 5
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater
- फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में आपको नॉर्मल बेडशीट की जगह वॉर्म बेडशीट को उपयोग में लेकर आना चाहिए। इससे सोते समय आपको गर्माहट का एहसास होगा और ठंड भी नहीं लगेगी। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने कमरे को गर्म रख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।