WiFi Tips in Hindi: कुछ साल पहले और अब काम करने के तरीके में काफी बदलाव आ चुका है। इसमें सबसे ज्यादा बदलाव इंटरनेट की वजह से नजर आता है। जिस काम को करने के लिए आपको पहले घंटों लगते थे, अब वो काम मिनटों में इंटरनेट की मदद से हो जाता है। किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो, मनोरंजन करना हो, किसी से वीडियो कॉल करनी हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम इंटरनेट की मदद से हो जाते हैं। इसके लिए लोग अब वाई-फाई भी लगवाते हैं। लेकिन कई बार लोगों के साथ दिक्कत होती है कि उनके वाई-फाई की स्पीड स्लो हो जाती है। ऐसे में अगर आपको भी इस दिक्कत से दो-चार होना पड़ता है, तो चलिए कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानते हैं जो हो सकता है की आपकी मदद कर पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64646219632e45467e06c1dd","slug":"how-to-increase-wifi-speed-know-wifi-speed-booster-process-in-hindi-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WiFi Tips: स्लो वाई-फाई स्पीड से हैं परेशान, तो इन तरीकों से कर सकते हैं स्पीड तेज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WiFi Tips: स्लो वाई-फाई स्पीड से हैं परेशान, तो इन तरीकों से कर सकते हैं स्पीड तेज
Wed, 17 May 2023 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 17 May 2023 10:46 AM IST
विज्ञापन
स्लो राउटर की स्पीड तेज करने के तरीके
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लो राउटर की स्पीड तेज करने के तरीके
- फोटो : istock
इन तरीकों से बढ़ सकती है स्लो वाई-फाई की स्पीड:-
पहला तरीका
- आपको ध्यान रखना है कि आपका पासवर्ड कमजोर न हो, क्योंकि ऐसे पासवर्ड का इस्तेमाल करके कोई भी आपके वाई-फाई से कनेक्ट कर सकता है। ऐसे में जब ज्यादा यूजर बढ़ जाते हैं तो जाहिर है इंटरनेट स्लो हो जाता है।
स्लो राउटर की स्पीड तेज करने के तरीके
- फोटो : Istock
दूसरा तरीका
- अगर आपके वाई-फाई की स्पीड स्लो हो गई है, तो चेक करें कि कहीं आपके राउटर के आगे कोई सामान तो नहीं रखा है। अगर ऐसा है तो उसे हटा दें, क्योंकि उसकी वजह से भी स्पीड कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्लो राउटर की स्पीड तेज करने के तरीके
- फोटो : iStock
तीसरा तरीका
- राउटर को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां आपको काम करना है यानी एकदम सामने। पर कई लोग राउटर को कहीं और लगा देते हैं और काम किसी और कमरे या जगह पर करते हैं। ऐसा करने से भी वाई-फाई की स्पीड कम लगती है।
विज्ञापन
स्लो राउटर की स्पीड तेज करने के तरीके
- फोटो : iStock
चौथा तरीका
- राउटर में लगे एंटीने वाई-फाई की स्पीड के लिए जरूरी होते हैं। पर देखने में आता है कि लोग ध्यान नहीं देते और कई बार ये एंटीना इधर-उधर हो जाता है, जिससे वाई-फाई की स्पीड स्लो हो सकती है। इसलिए इसे हमेशा सीधा करके ही रखें।